Tanmay Vekaria Health Due To Bagha Character: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने किरदार और कहानी के लिए काफी सुर्खियों में बना रहता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा यानी तन्मय वेकारिया बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले तन्मय वेकारिया के पिता और एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया था। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद करते नजर आते हैं। तन्मय वेकारिया बीते कई वक्त से असित मोदी के इस शो में बाघा का किरदार निभा रहे हैं। यूं तो उनके इस कैरेक्टर को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन बाघा के रोल ने तन्मय वेकारिया के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: पिता के निधन पर छलका Tanmay Vekaria का दर्द, साथ फोटो शेयर कर बोले- आपको हमेशा याद करूंगा...
तन्मय वेकारिया को हुई ये परेशानी
तन्मय वेकारिया ने टेली चक्कर को दिये इंटरव्यू में बताया कि इस कैरेक्टर के कारण अब उन्हें शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। दरअसल, शो में बाघा के खड़े होने और बात करने का तरीका अलग है। इस बारे में बात करते हुए तन्मय वेकारिया ने बताया कि लगातार सालों से इसी रोल को निभाते-निभाते उनकी पीठ पर बुरा असर पड़ा है। अब उन्हें सामान्य तरीके से खड़े होने में भी परेशानी होती है, साथ ही दर्द महसूस होता है। एक्टर ने कहा, "इतने सालों तक ये रोल अदा करने के बाद सीधे खड़े होने में मेरी पीठ में दर्द होता है। लेकिन मुझे बाघा का किरदार निभाना अभी भी बहुत पसंद है। एक बार मैं इस रोल में ढल जाता हूं तो दर्द या तकलीफ के बारे में नहीं सोचता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: सेट पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगे 'बाघा', घबराकर असित मोदी ने रुकवाई शूटिंग; जानें वजह

बाघा का किरदार निभा रहे Tanmay Vekaria
तन्मय वेकारिया ने बताया कि वह हर रोज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बेहद खुश होकर जाते हैं। वहीं सेट पर भी हमेशा खुशनुमा माहौल ही बना रहता है। तन्मय वेकारिया ने इस बारे में कहा, "मुझे लगता है कि यही कारण है कि हम दर्शकों को मनोरंजक और नए एपिसोड दे पा रहे हैं।"
