Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Video Goes Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। असित मोदी का ये शो लगभग 17 सालों से दर्शकों के बीच राज कर रहा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर किरदार और कहानी लोगों के दिल में बसते हैं। शो की गोकुलधाम सोसायटी से तो मानो उनका अलग ही नाता है। लेकिन हाल ही में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर हो रही तोड़-फोड़ ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोकुलधाम सोसायटी का नक्शा ही पूरी तरह से बदला नजर आया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बेटी की शादी में Shailesh Lodha ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोग बोले-' जेठा भाई कहां है'

TMKOC: गोकुलधाम सोसायटी में हुई तोड़-फोड़
असित मोदी (Asit Modi) के वीडियो ने फैंस को राहत देने का काम किया है। बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से सामने आए वीडियो में असित मोदी हर चीज का जायजा लेते हुए दिखाई दिये। इससे पहले भी असित मोदी ने गोकुलधाम सोसायटी की एक झलक दिखाई थी, जिसमें वह पूरी तरह से बदली नजर आई। वहीं दर्शक भी अब गोकुलधाम सोसायटी का नया रूप देखने के लिए बेताब हैं।
