Shailesh Lodha Video: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने कई सालों तक लोगों को एंटरटेन किया है। शैलेश टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक मेहता का किरदार निभाते थे। उनका अंदाज सभी को खूब पसंद आता था, हालांकि अब वो शो से अलग हो गए है। इस बीच शैलेश लोढ़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में मस्त डांस किया है। इस दौरान की फोटोज खूब वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-TMKOC की बबीता जी जीवनभर रहेंगी कुंवारी! वीडियो शेयर कर बोलीं- जो जिंदगी मैंने चुनी...)

तारक मेहता ने उड़ाया गर्दा (pic credit- twitter)
शैलेश लोढ़ा ने मचाया धमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल, बांद्रा में हुई। यह एक निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी में मशहूर सिंगर कैफी और हमजा साबरी ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने इस खास मौके की कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी, हालांकि अब इंस्टा से ये पोस्ट गायब हो गए है। कुछ फोटोज एक्स पर वायरल हो रही है, जिनपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। कई लोगों ने शैलेश लोढ़ा के डांस की तारीफ की, जबकि कुछ फैंस ने सवाल उठाया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कलाकार शादी में क्यों नहीं दिखाई दिए। कई यूजर्स ने पूछा कि दिलीप जोशी यानी जेठालाल इस समारोह में क्यों नहीं पहुंचे। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शो का कोई बड़ा कलाकार शादी में नजर नहीं आया।
TMKOC से क्यों अलग हो गए शैलेश
शैलेश लोढ़ा करीब 14 साल तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रहे। साल 2022 में उन्होंने शो छोड़ दिया था, जिसके बाद काफी चर्चा हुई। बाद में उनकी जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने तारक मेहता का किरदार निभाना शुरू किया। एक पुराने इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि शो के निर्माता असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। शैलेश के मुताबिक, दूसरे शो में काम करने को लेकर उनसे जिस तरह सवाल किए गए, उससे उन्हें काफी बुरा लगा और उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया। इसी वजह से शैलेश शो से अलग हो गए।
