टीवी मसाला

TMKOC: पलक ने नम आंखों के साथ शो से समेटा बोरिया-बिस्तर, मेकर्स के खौफ में किसी के मुंह से नहीं निकला अलविदा?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Signs Off As Sonu: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पलक सिंधवानी ने बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। उन्होंने नम आंखों के साथ शो को अलविदा कहा, साथ ही शो से जुड़ी पुरानी यादों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Image

पलक सिंधवानी ने कहा TMKOC को अलविदा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Signs Off As Sonu: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को फिर एक कलाकार ने अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस पलक सिंधवानी, जो कि "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार अदा करती हैं। उन्होंने शो को पूरी तरह बाय-बाय कह दिया है। पलक सिंधवानी ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर अपनी दिल की बात कही। साथ ही पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने बाकी स्टार कास्ट के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बीटीएस फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "जैसे कि सेट पर मेरा आखिरी दिन खत्म हुआ, मैं अपने पिछले पांच साल को देखती हूं जो मेहनत और दृढ़ता से भरपूर थे। इस सफर में मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए और समर्थन देने के लिए शुक्रिया मेरे दर्शक। मैं इस सफर की और जिन अतुल्य लोगों के साथ मुझे काम करने का मौका प्राप्त हुआ, उनकी आभारी हूं। मैंने यहां बहुत कुछ सीखा, न केवल अपने सह-कलाकारों से बल्कि सीन के पीछे मौजूद हर एक इंसान से। फिर चाहे वो मेरे हेयरस्टाइलिस्ट हों, स्पॉट टीम, मेकअप टीम हों या कोई और। हमारा ये गुडबाय आंसुओं से भरा था और मैं उन यादों को संजोकर रखूंगी जो मैंने यहां बनाई है।"

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कहते हुए आगे लिखा, "जितना समय मैं अपनी साधारण जिंदगी में जाने के लिए ले रही हूं, उतना ही वक्त मैं आराम करने, रिचार्ज होने और नए अध्याय के साथ वापिस लौटने के लिए लूंगी। आखिरी बार, शो में बप्पा के लिए मेरा डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए बने रहें। मैंने सबको अलविदा कह दिया है।"

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) की पोस्ट देख फैंस भावुक नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "अभी ना जाओ छोड़कर...।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम बहुत बहादुर हो। मुझे तुमपर हमेशा गर्व रहेगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हम आपको याद करेंगे, क्योंकि आपको देखना आदत बन गई थी। आपसे बेहतर ये रोल कोई नहीं निभा पाता।" बता दें कि जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने पलक सिंधवानी को अलविदा कहा तो वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किसी भी सदस्य ने पलक की पोस्ट पर कमेंट नहीं किया। जबकि एक्ट्रेस ने सबके साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें टैग भी किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article