टीवी मसाला

TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के सपोर्ट में आए पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा, बोले- उसने कभी कोई बदतमीजी नहीं की...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 18, 2023, 01:52 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता फेम रोशन भाभी ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। असित ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि जेनिफर सेट पर लोगों से झगड़ा करती थी। असित मोदी के आरोपों पर पूर्व डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Malav rajda and jennifer mistry (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला (Jennifer Mistry Bansiwala) ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के कुछ समय बाद असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जेनिफर मिस्त्री ने शो में रोशन भाभी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शौषण का केस किया है। इस मामले में तारक मेहता के कलाकार लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। अब इस मुद्दे पर तारक मेहता के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मालव ने जेनिफर का सपोर्ट किया है।

मालव राजदा ने कहा, जेनिफर सेट पर सबसे खुशमिजाज लड़की थी। उसकी सेट पर सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी। सिर्फ को-एक्टर संग ही नहीं जेनिफर की मेकअप, टेक्निकल, हेयर, डीओपी सबके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी। मैंने सेट पर जेनिफर के साथ 14 सालों तक काम किया है। जेनिफर ने मेरे सामने कभी किसी के साथ बदतमीजी नहीं की है।

जेनिफर के सपोर्ट में आए मालव राजदा

तारक मेहता के पूर्व डायरेक्टर ने कहा, पिछले 14 सालों में मुझे जेनिफर की वजह से कभी कोई परेशानी नहीं हुई है। सेट पर मुंबई की ट्रैफिक की वजह से कई बार एक्टर्स आंधे घंटे लेट हो जाते हैं लेकिन ये आम बात है। कई बार हमें भी अपनी शूटिंग 12 घंटों से ज्यादा देर तक करनी पड़ती है। इन सब की वजह से जेनिफर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। जेनिफर की वजह से मुझे शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

असित मोदी ने जेनिफर के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि ये सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे है। दरअसल सेट पर जेनिफर का रवैया अच्छा नहीं था। प्रोडक्शन की तरफ से बार-बार जेनिफर को लेकर शिकायत आ रही थी। शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने कहा था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा था कि सेट पर काफी अच्छा माहौल है जिसकी वजह से शो इतने सालों से चलता आ रहा है। हालांकि जेनिफर ने मंदार के बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उन्हें सब पता है। वो मेरे अच्छे दोस्त थे और उन्हें सच का साथ देना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article