टीवी मसाला

असित मोदी को राखी बांधते हुए असहज हुईं दिशा वकानी! पोल खोलते हुए बोलीं TMKOC एक्ट्रेस- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे...

TMKOC Jennifer Mistry Reaction On Asit Modi Rakhi Celebration: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बार दयाबेन यानी दिशा वकानी के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। लेकिन अब इस सेलिब्रेशन पर जेनिफर मिस्त्री ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।"

Image

फोटो क्रेडिट- जेनिफर मिस्त्री ट्विटर, असित मोदी इंस्टाग्राम

TMKOC Jennifer Mistry Reaction On Asit Modi Rakhi Celebration: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। असित मोदी ने ये रक्षाबंधन अपने शो की चर्चित एक्ट्रेस दिशा वकानी यानी दयाबेन के साथ मनाया। असित मोदी और दिशा वकानी के राखी सेलिब्रेशन का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' प्रोड्यूसर की कलाई पर राखी बांधती नजर आईं। लेकिन उनके इस वीडियो को लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की ही एक एक्ट्रेस का दावा है कि असित मोदी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के जरिए छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने असित मोदी को आड़े हाथों लेते हुए ये तक कहा, "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।"

असित मोदी (Asit Modi) पर तंज कसने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) हैं। जेनिफर मिस्त्री ने फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में खुलासा किया कि दिशा वकानी, असित मोदी के घर उन्हें राखी बांधने नहीं गई थीं। बल्कि खुद असित मोदी और लीला मोदी उनके घर गए थे। जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी और दिशा वकानी के राखी सेलिब्रेशन पर तंज कसते हुए कहा, "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। 17 साल हो चुके हैं और आज तक तो एक भी तस्वीर नहीं आई, जिसमें दिशा असित जी को राखी बांध रही हो। इस बार पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया। अब वो लोग कैसे ही छवि साफ करेंगे? और ये कह रहे हैं कि दिशा असित जी के घर गई थी, लेकिन असल में दिशा नहीं गई थी बल्कि असित जी और नीला जी उसके घर गए थे। ये साफ दिखाई दे रहा है कि दिशा असहज है और वो मुस्कुरा भी नहीं रही।

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में मिसेज रोशन का किरदार अदा किया था। जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। साथ ही असित मोदी के खिलाफ कोर्ट केस भी किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने जीत दर्ज की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article