टीवी मसाला

TMKOC: शैलेश लोढ़ा के बाद मालव राजदा ने छोड़ा तारक मेहता, 14 साल बाद डायरेक्टर ने बताई शो छोड़ने की वजह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 3, 2023, 04:14 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। शैलेश लोढ़ा के बाद मालवा राजदा ने इस शो को अलविदा कह दिया है। इस शो को मालव राजदा पिछले 14 सालों से डायरेक्ट कर रहे हैं।

Image

tmkoc (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटने कर रहा है। तारक मेहता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो के हर किरदार की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। तारक मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मालव राजदा (Malav Rajda) ने 15 दिसंबर तक का एपिसोड रिकॉर्ड किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किएटिव को लेकर राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच में कुछ नाराजगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि जब राजदा से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

राजदा ने कहा, अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो अक्सर क्रिएटिव टीम के साथ अनबन हो जाती है। मुझे प्रोडक्शन हाउस से कोई दिक्कत नहीं है। मैं इस शो और असित भाई का शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिनकी वजह से मुझे इस शो से जुड़ने का मौका मिला।

डायरेक्टर ने बताई शो छोड़ने की वजह

शो को छोड़ने के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'अगर आप 14 साल तक किसी शो को करते हैं तो आप उस कंफर्ट जोन में आ जाते हैं। मैं क्रिएटिविटी के रूप में खुद को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं और मुझे लगता है कि ये बेस्ट मूव है खुद को चैलेंज करने के लिए। उन्होंने आगे कहा कि इस शो से मुझे नाम और पैसा ही नहीं मिला बल्कि अपनी लाइफ पार्टनर भी मिली'।

राजदा से पहले नेहा मेहता, राज अनादकट और शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजदा की पत्नी प्रिया भी ये शो छोड़ सकती हैं। असित मोदी ने आईटीए अवॉर्ड में फैंस का शुक्रिया अदा किया था। ये शो साल 2008 में ऑनएयर हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article