टीवी मसाला

'बेटी आ गई', 38 साल की उम्र में मां बनीं Surbhi Jyoti, दिया क्यूट की नन्ही परी को जन्म

Surbhi Jyoti Bless With Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने गुड न्यूज शेयर कर दी है। सुरभि प्रेग्नेंसी पीरियड में थीं और अब वह मां बन गई हैं। सुरभि ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है।

Image

surbhi jyoti (photo credit- instagram)

Surbhi Jyoti Bless With Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में थीं। वह लगातार अपने फोटोशूट से फैंस को खुश कर रही थीं और अब सुरभि ने गुड न्यूज दे दी है। सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और सुमित सूरी (Sumit Suri) के घर एक नन्ही सी परी का आगमन हुआ है। सुरभि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस की तरफ से ये गुड न्यूज शेयर की गई। सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने मां बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 370 Biryani Controversy: 'मेरी कहानी पूरी सच नहीं थी' Pranit More के बाद हिमांशु जांगड़ा को भी हुआ गलती का अहसास)

    सुरभि ज्योति ने किया पहला पोस्ट

    सुरभि ज्योति के बेटी 13 जून को हुई है और एक्ट्रेस ने एक दिन बाद फैंस को ये गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'बेटी हुई है।' इसके साथ ही 13 जून 2026 की तारीख लिखी है। इस पोस्ट के आखिर में लव सुरभि और सुमित लिखा है। इस पोस्ट के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।' सुरभि ज्योति का ये पोस्ट देख सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स खुश हो गए हैं। अब हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। सुरभि ज्योति के इस पोस्ट पर किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'यिपी..... बधाई हो।' इसके अलावा फैंस इस पोस्ट पर लगातार बधाई वाले कमेंट्स कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ओह मैं गे ...', Mouni Roy ने सेक्सुएलिटी पर उठे सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब, Disha Patani संग जुड़ा था नाम')

    शादी के दूसरे साल में बनीं मां

    सुरभि ज्योति और सुमित सुरी ने शादी के बाद बेबी प्लानिंग में ज्यादा समय नहीं लिया। सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी रचाई थी। सुरभि ने अपनी शादी काफी लो प्रोफाइल रखी थी। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त थे। दोनों ने अभी तक अपनी शादी की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट नहीं की है और एक्ट्रेस मां बन गई हैं। सुरभि और सुमित अपनी क्यूट सी बेटी के साथ 27 अक्टूबर को दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हुए नजर आएंगे। कपल के लिए ये पल काफी खास होने वाला है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article