टीवी मसाला

TV की नागिन को रत्ती भर नहीं पसंद आई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', क्लाईमैक्स देख बोलीं- रोक दो इसे

Surbhi Chandna Did Not Like Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म यूं तो बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने में लगी हुई है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को ये मूवी जरा भी अच्छी नहीं लगी।

Image

फोटो क्रेडिट- सुरभि चंदना इंस्टाग्राम, सनी संंस्कारी की तुलसी कुमारी

Surbhi Chandna Did Not Like Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये मल्टीस्टारर मूवी बड़े पर्दे पर धाक जमाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि दर्शकों से 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। वहीं अब इस फिल्म पर टीवी की नागिन यानी सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपना रिएक्शन दिया है। वह अपने पति करण शर्मा के साथ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' देखने गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस का रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि उन्हें ये मूवी जरा भी अच्छी नहीं लगी। यहां तक कि क्लाइमैक्स देखकर एक्ट्रेस ने फिल्म को बंद करने की मांग भी की।

दरअसल, करण शर्मा ने थिएटर से एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जिसमें सुरभि चंदना समोसे का लुत्फ उठाती नजर आईं। वहीं जब उनसे फिल्म का रिव्यू मांगा गया तो नागिन एक्ट्रेस ने कहा, "फिल्म का सबसे बेस्ट पार्ट ये समोसा है।" वहीं सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने करण शर्मा की स्टोरी को अपने इंस्टागराम एकाउंट पर री-पोस्ट करते हुए लिखा, "इस बकवास में मुझे लाने का ठीकरा मैं तुम पर फोड़ती हूं।" सुरभि चंदना का मूवी के प्रति गुस्सा यहीं नहीं थमा। दरअसल, करण शर्मा ने थिएटर की एक और झलक साझा की, जिसमें जाह्नवी कपूर का किरदार वरुण धवन की ओर भागता हुआ नजर आया। इस बात पर सुरभि चंदना ने हताश भाव देते हुए कहा, "अरे...रुको रुको! कोई इस फिल्म को प्लीज रोक दो।"

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna

बता दें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा रोहित शराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म ने अभी तक भारत में 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को ऋषभ शेट्टी की "कांतारा चैप्टर 1' से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article