टीवी मसाला

बेहद आलीशान है सुंबुल तौकीर खान का घर, फाइव स्टार होटल से कम नहीं है एक्ट्रेस का खान मंजिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2023, 08:15 PM IST

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने फैंस को अपना नया घर दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने यट्यूब चैनल पर घर का व्लॉग वीडियो बनाया है। एक्ट्रेस ने महज 19 साल की उम्र में मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। फैंस एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट से बेहद खुश है।

Image

sumbul touqeer khan

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। महज 19 साल की उम्र में सुंबुल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में अपना 3बीएचके फ्लैट खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस को नए घर की झलक दिखाई है। एक्टेस का बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम काफी आलीशान है। एक्ट्रेस के घर में बहुत ही सुंदर बालकनी है। सुंबुल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।

एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को अपना घर दिखाया है। सुंबुल का घर काफी आलीशान और खूबसूरत है। एक्ट्रेस को इमली से घर -घर में पहचान मिली थी। इमली में सुंबुल और फहमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। सुंबुल और फहमान के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में भी गए थे। दोनों जल्द एंटरटेनमेंट की रात शो में नजर आने वाले हैं।

बेहद आलीशान है सुंबुल तौकीर का घर

सुंबुल को कई बार अपने रंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने टीवी शोज के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस हाल ही में बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। बिग बॉस ने एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस को शो में रियलिटी चेक मिला है। एक्ट्रेस इन दिनों अपना टाइम एन्जॉय कर रही हैं। फैंस सुंबुल के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही एक्ट्रेस टीवी से दूर हैं । लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article