टीवी मसाला

KKK 13: सुंबुल ने शिव ठाकरे को दिया खास सरप्राइज, फैंस बोले- बहन हो तो ऐसी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 14, 2023, 09:18 PM IST

सुंबुल तौकीर खान ने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सुंबुल का ये क्यूट जेश्चर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सुंबुल ने अपने भाई शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Image

khatron ke khiladi 13 (credit pic: instagram)

Sumbul Touqeer Khan and Shiv Thakare Video: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच में बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों घर के अंदर ही नहीं बाहर भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। शिव और सुंबुल घर के बाहर भी एक- दूसरे को सपोर्ट करते हैं। सुंबुल ने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने अपने घर को शिव के लिए गुब्बारों से सजाया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था कि बेस्ट ऑफ लक फॉर खतरों के खिलाड़ी 13।

एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिव की आंख पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही हैं। सुंबुल का पूरा परिवार उन्हें सरप्राइज देता है। शिव परिवार के साथ केक कट करते हैं। शिव सुंबुल के पिता से आशीर्वाद लेते हैं। सुंबुल ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने भाई शिव को बेस्ट ऑफ लक कहा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस सुंबुल और शिव पर अपना प्यार जता रहे हैं।

सुंबुल ने शिव ठाकरे को दिया सरप्राइज

बिग बॉस 16 में सुंबुल और शिव दोनों ही मंडली का हिस्सा थे। सुंबुल शिव को अपना बड़ा भाई मानती हैं। शिव ने भी गेम में सुंबुल का हर समय साथ दिया था। बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में है। शिव खतरों के खिलाड़ी 13 में जमकर मस्ती कर रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने को- कंटेस्टेंट्स संग कई वीडियो शेयर किए हैं।

शिव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। शिव बचपन से रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनना चाहते थे। शिव ने हाल ही में गाड़ी और घर खरीदा है। शिव को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मोटी रकम मिल रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article