Sumbul Touqeer Khan Diagnosed With Typhoid: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुंबुल तौकीर खान ने 'इमली' के जरिए छोटे पर्दे पर ऐसी धाक जमाई थी कि उन्हें आज तक इमली के नाम से ही जाना जाता है। हालांकि इन दिनों सुंबुल तौकीर खान सोनी टीवी के 'काव्या एक जज्बा: एक जुनून' में नजर आ रही हैं, जिसमें मिष्कट वर्मा के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन इन सबसे इतर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की तबीयत पर हाल ही में गाज गिर गई है। दरअसल, एक्ट्रेस को टायफॉइड हो गया है।
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें वह हाथ में ड्रिप लगाए नजर आईं। बीमारी के बाद भी एक्ट्रेस शूटिंग करने पहुंचीं थीं। उन्होंने अपना वीडियो साझा करते हुए लिखा, "डियर टाइफॉयड दफा हो जाओ। चिंता मत करो दोस्तों, अभी मैं पहले से काफी बेहतर हूं।" वीडियो में दिखाई दिया कि सुंबुल तौकीर खान बीमार होने के बाद भी काम से पीछे नहीं हटीं। इस बात को लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि सुंबुल तौकीर खान काम के बीच भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

sumbul
मिष्कट वर्मा संग आई थी सुंबुल की डेटिंग की खबरें
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को लेकर खबर आई थी कि वह मिष्कट वर्मा को दिल दे बैठी हैं। हालांकि इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को रफा-दफा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुंबुल तौकीर खान ने बताया कि खुद मिष्कट उन्हें सलाह देते हैं कि वह इस तरह की किसी भी खबर से अपने आप को प्रभावित न होने दिया करें। मिष्कट वर्मा से पहले फहमान खान के साथ भी सुंबुल तौकीर खान का नाम जुड़ा था।
