टीवी मसाला

Exclusive: सुंबुल तौकीर खान को नहीं मिला Abdu Rozik की शादी का न्योता! बोलीं- मैं बता नहीं सकती लेकिन...

Exclusive Sumbul Touqeer Khan Did Not Get Abdu Rozik Wedding Invitation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इन दिनों अपने सीरियल 'काव्या' के जरिए लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। सुंबुल तौकीर खान के दोस्त अब्दु रोजिक जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस को न्योता नहीं मिला है।

Image

सुंबुल तौकीर खान को नहीं मिला अब्दु रोजिक की शादी का न्योता

Exclusive Sumbul Touqeer Khan Did Not Get Abdu Rozik Wedding Invitation: 'बिग बॉस 16' के सबसे चहीते कंटेस्टेंट रहे अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) एमिराती लड़की से निकाह करेंगे, जिसके लिए उनकी एक्साइटमेंट सातवें स्तर पर है। अब्दु रोजिक की शादी के लिए उनके सभी दोस्त भी बेहद एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान का नाम भी शामिल है, जो अब्दु रोजिक को शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को अभी तक अब्दु रोजिक की शादी का न्योता नहीं मिला है।

सुंबुल तौकीर खान ने ये बात खुद टेली टॉक संग बातचीत के दौरान बयां की है। सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे अभी तक न्योता नहीं मिला है। लेकिन मैं अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरा मतलब है कि मैं पूरी तरह से बता नहीं सकती, लेकिन मैं उसके लिए बहुत ज्यादा खुश हूं।" सुंबुल तौकीर खान ने बताया कि अब्दु रोजिक अपनी शादी के लिए सपने देखा करते थे। उन्होंने 'बिग बॉस 16' से जुड़ी चीजों को याद करते हुए कहा, "जब हम बिग बॉस में थे तो अब्दु अपनी शादी के लिए सपने देखते थे कि उनकी होने वाली बीवी कैसी होगी। मैं बहुत खुश हूं कि अब वह शादी कर रहे हैं। मैं दुआ करती हूं कि उन्हें खूब प्यार मिले और उनकी शादीशुदा जिंदगी भी अच्छी हो।"

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, "अब्दु ब्रो, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। किसी दिन मुंबई में मिलते हैं, क्योंकि बहुत वक्त हो गया है हमें मिले हुए। मुझे लगता है कि मुझे अब्दु को कॉल करनी चाहिए और इंशाअल्लाह हम जल्द मिलेंगे। तुम्हें ढेर सारा प्यार और बधाइयां।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article