बॉलीवुड

Diljit Dosanjh के फैंस को झटका, दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, नहीं मिली पुलिस की इजाजत

Diljit Dosanjh Concert Update: दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है। 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने सिंगर को शो की परमिशन नहीं दी है।

Image

diljit dosanjh (photo credit- instagram)

Diljit Dosanjh Concert Update: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) बीते काफी समय से अपने कॉन्सर्ट की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। वह लगातार अलग अलग शहरों में शोज कर रहे हैं और 30 अक्टूबर को दिलजीत दिल्ली में कॉन्सर्ट करने वाले थे, लेकिन अब सिंगर के फैंस को झटका लगा है। दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के होने वाले कॉन्सर्ट पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कॉन्सर्ट के लिए परमिशन नहीं दी गई है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने वाले थे, जिसकी टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज और Qazi Touqeer की हुई लड़ाई, अरिश्फा के चक्कर में टूटी दोस्ती?

    1 नवंबर को होने वाला था कॉन्सर्ट

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन टीम की तरफ से शो की तारीख में बदलाव किया गया और शो को 30 अक्टूबर को रखा गया। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और इनपुट के चलते इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के 'शूटर्स' के निशाने पर Ranbir Kapoor, ट्रोलिंग के बीच पति के बचाव में उतरीं Alia Bhatt

      दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर दिया ये जवाब

      HT की रिपोर्ट के अनुसार Book My Show को लिखे एक पत्र में दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त के कार्यालय ने कहा, '30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई है। सुरक्षा संबंधी खतरों के इनपुट और साथ ही चल रहे त्योहारी सीजन के कारण कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।'

      टीम की तरफ से चुप्पी

      दिलजीत दोसांझ के शो की टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। ऐसे में जिन जिन लोगों ने टिकट बुकिंग की है, उनके पैसे भी बुक माय शो के जरिए रिफंड समय रहते कर दिए जाएंगे। हालांकि, अब तक दिलजीत दोसांझ की टीम की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। टीम की तरफ से ये शो कैंसिल किया जाएगा या फिर रीशेड्यूल किया जाएगा। ये भी सवाल बना हुआ है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article