Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। मेकर्स शो में जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। जेनरेशन लीप की वजह से लीड एक्टर्स सत्या, सई और विराट शो को अलविदा कह रहे है।अब इस शो में करिश्मा चौव्हाण का किरदार निभाने वाली स्नेहा भावसार (Sneha Bhawsar) भी गुम है छोड़ रही है। एक्ट्रेस ने इस बात को कंफर्म किया है। इस शो से एक्ट्रेस को घर -घर में पहचान मिली था। स्नेहा पिछले ढाई साल से इस शो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
फैंस करिश्मा के ग्रे और मस्ती वाले कैरेक्टर को बहुत पसंद करते हैं। स्नेहा और मोहित की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरे से फैंस बेहद दुखी है।
स्नेहा भावसर ने छोड़ा गुम है किसी के प्यार में शो
स्नेहा ने कहा, मैं लंबे समय से इस शो के साथ जुड़ी हुई है। मैंने इस शो को छोड़ने का फैसला बहुत पहले ही कर लिया था। तब तक लीप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मेरे लिए भी इस शो को छोड़ना आसान नहीं है। मैंने अपनी टीम को पहली ही बता दिया था कि मैं ये शो छोड़ रही हूं ताकि उन्हें रिपलेसमेंट ढूंढने में कोई दिक्कत ना हो।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि लीप की वजह से मैं इस शो को नहीं छोड़ रही हूं। मैं करिश्मा के किरदार को और नहीं निभाना चाहती हूं। मैं बाकी चीजों को एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मैं भी करिश्मा के किरदार को मिस करूंगी। शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो गुम है किसी के प्यार में सई ने सत्या के परिवार को पूरा कर दिया है। सत्या भी सई और विराट को एक करने का फैसला करता है।
