टीवी मसाला

अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के TRP क्लैश पर बोलीं स्मृति ईरानी, कहा 'हम 25 साल पहले...'

Anupama vs KSBKBT 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) और 'अनुपमा' के बीच टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब इस बड़ी टक्कर पर स्मृति ईरानी ने बात और बताया कि इस मुकाबले को देख उनकी क्या राय है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Anupama vs KSBKBT 2: आए दिन टीवी दुनिया सीरियल के बीच टीआरपी को लेकर मुकाबला होता रहता है। हर हफ्ते इन सीरियल की रिपोर्ट कार्ड यानी टीआरपी लिस्ट जारी होती है। इन दिनों जैसा देखने को मिल रहा है सीरियल अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक दूजे को टक्कर दे रहे हैं। अनुपमा भले ही नंबर 1 पर है लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 काल बन उसपर मंडरा रहा है। अब इस कड़ी टक्कर पर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने बातचीत की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए स्मृति ईरानी का इस मुकाबले पर क्या रिएक्शन है।

इंडिया टुडे से हुई बातचीत में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फेम स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कहती हैं, 'अगर कोई टीआरपी लिस्ट में 30 नंबर लाता है तो हमारा मुकाबला हो सकता है? हम 25 साल पहले वहाँ थे। अगर आप में 25 साल तक याद किए जाने की क्षमता है, तो हम कॉम्प्टिशन की बात करेंगे।" एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'अगर आपमें 25 सालों तक याद किए जाने की काबिलियत है तो फिर हम कॉम्प्टिशन पर बात करेंगे। अगर आप तीन बार सांसद रहे, 10 साल कैबिनेट मिनिस्टर रहे, 25 सालों से बीजेपी के सदस्य हैं। यदि आप कॉम्पिटिशन करना चाहते हैं, तो आपको सो कॉल्ड कॉम्पिटिटिव दायरे में सबके साथ निपक्ष रहना होगा। क्या आप इन सभी पॉइंट्स पर खरे उतरते हैं? तो मुकाबला कीजिए। आप किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं चुन सकते जिसने अभी-अभी कुछ शुरू किया हो और कहे, 'स्मृति ईरानी से मुकाबला करो। आप लगातार आठ साल तक नंबर वन नहीं रह पाएँगे, जो हम थे।'

बता दें टीआरपी लिस्ट में इस समय अनुपमा (Anupamaa) पहले और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) दूसरे स्थान पर विराजमान है। दोनों की कहानी को जनता से प्यार मिल रहा है। वहीं बात करें इनकी स्टोरी लाइन कि तो अनुपमा में इस समय राही प्रकाश भाऊ के चुंगल में है। अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अनुपमा जंगल में जा पहुंचेगी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के बच्चों पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article