टीवी मसाला

KSBKBT: जब स्मृति ईरानी को देना पड़ा अपने मिसकैरेज का सबूत, एक्ट्रेस की हालत पर नहीं आया था मेकर्स को तरस

Smriti Irani Reveals She Had To Give Proof Of Miscarriage During KSBKBT Shoot: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर से तुलसी बनकर लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। लेकिन स्मृति ने बताया था कि एक बार उन्हें मिसकैरेज के बाद भी शूटिंग करनी पड़ी थी।

Image

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम/स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम

Smriti Irani Reveals She Had To Give Proof Of Miscarriage During KSBKBT Shoot: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी को बतौर तुलसी देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। उनका ये शो 29 जुलाई को टीवी पर दस्तक देगा। हालांकि इस शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाने के लिए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को भी काफी पापड़ बेलने पड़े थे। यहां तक कि मिसकैरेज के तुरंत बाद उन्हें काम पर लौटना पड़ा था। इतना ही नहीं, कोख में बच्चा खो चुकीं स्मृति ईरानी को अपने मिसकैरेज का सबूत तक देना पड़ा था।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने नीलेश मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में इस घटना का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर थीं और उस वक्त उन्हें मालूम नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं। स्मृति ईरानी ने बताया कि उन दिनों भी उन्हें 18 से 20 घंटे काम करना पड़ता था। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा था, "बारिश हो रही थी और मेरी ब्लीडिंग शुरू हो गई। मैं एक लोकल क्लीनिक पहुंची, जहां नर्स आकर मुझसे ऑटोग्राफ मांगने लगी। मैं ब्लीड कर रही थी, लेकिन तब भी साइन किया। उसके बाद मैंने पूछा कि आप एडमिट कर लोगे, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा मिसकैरेज हो गया है।"

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "जब मैंने प्रोडक्शन टीम को कहा कि मेरा मिसकैरेज हो गया है तो उन्होंने बोला, 'कोई नहीं 2 बजे की शिफ्ट में आ जाइए। दिन के एक पहर में मैं रवि चोपड़ा की रामायण के लिए शूटिंग करती थी और उसके बाद एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए शूटिंग करती थी।" स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्होंने एकता कपूर को मिसकैरेज के सबूत तक दिये। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे कुछ को-स्टार्स ने एकता कपूर को मेरे खिलाफ भड़का दिया। तो मुझे मेरे मेडिकल डॉक्युमेंट्स तक उन्हें दिखाने पड़े। मैंने एकता से कहा कि अगर तुम उसपर जरा भी विश्वास करती हो तो ये रहे सबूत। वो असहज हो गई थी और मैंने कहा, 'बच्चा बचा नहीं, वरना वो भी दिखा देती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article