टीवी मसाला

धुरंधर को लेकर स्मृति ईरानी ने कह डाली ये बात, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'शहीद सैनिक की पत्नी के आँसू...'

Smriti Irani Praised Dhurandhar: टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी फिल्म 'धुरंधर' की फैन हो गई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मृति ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमे उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' की कहानी, डायरेक्टर और स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की है। स्मृति ईरानी ने ये भी कहा कि इसने देशभक्ति को किस तरीके से दिखाया।

Image

Image Source: Smriti Irani Instagram

Smriti Irani Praised Dhurandhar: बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया में इस समय फिल्म 'धुरंधर' की चर्चा हर जगह हो रही है। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग और कहानी ने इसे साल 2025 की सुपर हिट फिल्म की लिस्ट में सबसे उपर पहुंचा दिया है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं और इसने अब तक कुल कमाई 180 करोड़ रुपये कर ली। इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर तारीफ़ों के पुल बांधते हुए पोस्ट शेयर कर डाला।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखती हैं, 'अगर आपने किसी शहीद सैनिक की पत्नी की आँखों में देखा है और उसे श्मशान तक पहुँचाया है, अगर आप जम्मू के जगती कैंप गए हैं, अगर आपने श्रीनगर में शारिका देवी के सूने मंदिर को देखा है, या उन लोगों से मिले हैं जो संसद हमले के समय ड्यूटी पर थे या जिनके परिवार 26/11 मुंबई हमले में बच गए थे — तो फिर धुरंधर (Dhurandhar) जैसी फ़िल्म आपको गुस्सा नहीं दिलाएगी। आखिर यह सिर्फ़ एक फ़िल्म है। कहानी सुनाने में डायरेक्टर आदित्य धर बहुत अच्छे कलाकार हैं, और रिसर्च करने में उससे भी बेहतर। जब वह एक मरे हुए बेटे के ऊपर से कफ़न हटाते हैं, तो उनका कांपता चेहरा और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को और भी खास बना देता है। एक्टर रणवीर सिंह की तीखी और बोलती हुई आँखें, जो बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह जाती हैं, हर उस इंसान के लिए देखने लायक हैं जो अपनी विरासत बनाए रखने की कोशिश करता है। अर्जुन रामपाल कितने खतरनाक दिख सकते हैं… और म्यूज़िक तो कमाल का है। जब एक डायरेक्टर का जुनून, मुकेश छाबरा की बेहतरीन कास्टिंग से जुड़ता है, तो स्क्रीन पर धमाका होना तय है। धुरंधर सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है — यह जी हुई और खोई हुई ज़िंदगी की आवाज़ है। अगर सिनेमा आपको वह दर्द महसूस करा सके, तो गुस्सा करना शायद सही प्रतिक्रिया नहीं है।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फ़ेम स्मृति ईरानी सिर्फ यही तारीफ करते हुए नहीं रुकी वे आगे लिखती हैं, 'मेरे जैसे लोगों को, जिन्हें अजीत डोभाल जैसे लेजेंड के आसपास रहने का मौका मिला है, लेकिन आर माधवन को उनका किरदार निभाते देखना थोड़ा अजीब तो लगता है। लेकिन उनसे बेहतर कोई और एक्टर नहीं हो सकता था जो इतने शांत चेहरे के पीछे तूफ़ान छुपा सके। उन सभी जाने-पहचाने और अनजान महिलाओं और पुरुषों को सलाम, जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राण दिए और जो आज भी हर भारतीय के लिए न्याय की तलाश में लगे हैं — धन्यवाद। हमारा देश आपको बहुत सम्मान देता है और हमेशा आपका ऋणी रहेगा

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article