टीवी मसाला

इंडिगो की फ्लाइट कैन्सल होने से गोवा में फंसे राहुल वैद्य, 4.20 लाख की टिकट का होगा नुकसान!

Rahul Vaidya in Trouble after Indigo Flight Cancelled: इंडिगो कंपनी ने अपनी 100 से ज्यादा फ्लाइट कैन्सल कर दी हैं। जिसकी वजह से हर कोई परेशानी में आ गया। सिंगर राहुल वैद्य फ्लाइट कैन्सल होने के चक्कर में गोवा में फंस गए। साथ ही उनके लाखों रुपयों की टिकट भी धरी की धरी रह गई।

Image

Image Source: Instagram

Rahul Vaidya in Trouble after Indigo Flight Cancelled: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में अपनी 100 फ्लाइट कैन्सल कर दी हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी की लिस्ट में टीवी एक्टर और सिंगर राहुल वैद्य ( Rahul Vaidya) भी शामिल हैं। राहुल वैद्य इस समय गोवा में हैं और मुंबई आने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े हैं। राहुल वैद्य ने अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव को साझा किया। सोशल मीडिया पर अपनी हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें 4 लाख का नुकसान हो गया है। यही नहीं राहुल ने फ्लाइट की परेशानी पर भी नजर डाली।

राहुल वैद्य( Rahul Vaidya) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वह इस समय परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्हें गोवा से मुंबई आना था और फिर मुंबई से कोलकाता जाना था। आज कोलकाता में राहुल वैद्य का शो है, जिसके लिए वह अपनी टीम के साथ ट्रैवल करने वाले थे। हालांकि फ्लाइट कैन्सल होने की वजह से वह परेशानी में उलझ गए हैं। ” इसके बाद की एक स्टोरी में कई बोर्डिंग पास के बारे में पता चला, साथ ही यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि उन्होंने डोमेस्टिक फ्लाइट्स में सीट पाने के लिए 4.2 लाख खर्च किए थे। एक्टर ने बताया कि “ये बोर्डिंग कार्ड 4.20 लाख के हैं और यह सिर्फ बॉम्बे तक के हैं… और अब मुंबई से कोलकाता अलग होगा। यह मेरी अब तक की सबसे महंगी डोमेस्टिक यात्रा है,”

बता दें कि एक्ट्रेस निया शर्मा( Nia Sharma) की फ्लाइट भी कैन्सल हो गई है। उन्होंने खुद 52 हजार कुछ की टिकट खरीदी थी जो अब कैन्सल हो गई है। यात्रियों को इस मुश्किल समय में समझ नहीं आ रहा कि वह क्या फैसला करें। बता दें कि इंडिगो कंपनी ने अपने कस्टमर्स से माफी मांगी है, साथ ही जल्द से जल्द समस्या सुलझाने का दिलासा दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article