टीवी मसाला

श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी को है पलक तिवारी पर नाज, बताया कैसा है तलाक के बाद बेटी संग रिश्ता

Raja Choudhary Is Proud on Palak Palak Tiwari: श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने कई सालों बाद छोटे परदे पर एंट्री मारी। इस बीच एक मीडिया पोर्टल संग हुई बातचीत के दौरान राजा ने खुलासा किया की उनका बेटी पलक तिवारी संग कैसा रिश्ता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोरी में पढ़िए पूरी खबर।

Image

palak tiwari raja choudhary

Raja Choudhary Is Proud on Palak Palak Tiwari: टीवी एक्टर राजा चौधरी इन दिनों अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो 'तेनाली रामा' के नए सीजन के साथ राजा छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। राजा एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड रह चुके हैं। इस कपल ने साल 2000 में बेटी पलक तिवारी का दुनिया में स्वागत किया था। इस बीच इंटरव्यू के दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि क्या श्वेता संग तलाक के बाद क्या वो पलक से जुड़े हुए हैं। अगर हाँ तो बेटी के साथ एक्टर का रिश्ता कैसा है? इस रिपोर्ट में पढ़िए राजा का जवाब।

राजा चौधरी (Raja Choudhary) कहते हैं ' मैं अपनी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ टच में हूं। जब भी पलक को अपने बिजी शेड्यूल से टाइम मिलता है वो मुझे कॉल करती है। पिता होने के नाते मुझे बेटी पलक पर बहुत गर्व है।' सिर्फ यही नहीं एक्टर ने ये भी बताया क्या वो तीसरी शादी के लिए तैयार हैं? जवाब में राजा ने साफ कह दिया कि 'मैं प्यार और शादी के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं कोई प्लानिंग भी नहीं कर रहा। मेरी तीसरी शादी जब होगी तो हो जाएगी बाकी अभी देखते हैं।'

बता दें राजा चौधरी ने साल 1998 में श्वेता तिवारी संग सात फेरे लिए थे। घरेलू हिंसा के मामले में श्वेता और राजा का तलाक 2007 में हो गया था। श्वेता संग शादी टूटने के बाद राजा ने फिर श्वेता सूद के साथ सात फेरे लिए। हालांकि वो भी ज्यादा साल नहीं चल पाई और राजा की दोनों शादियाँ डूब गई। कुछ दिनों पहले श्वेता ने खुलासा किया था कि तलाक के दौरान राजा ने पलक को ना चुनकर लाख फ्लैट एलमनी में लिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article