टीवी मसाला

Shweta Tiwari ने धूमधाम से मनाया अपने बेटे का जन्मदिन, बगैर मेकअप के यूं दिखा एक्ट्रेस का अवतार

Shweta Tiwari Celebrates Her Son Reyansh Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह था एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक।

Image

फोटो क्रेडिट- श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम

Shweta Tiwari Celebrates Her Son Reyansh Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। यूं तो श्वेता तिवारी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'कसौटी जिंदगी की' के जरिए मिली। शो में उन्होंने प्रेरणा का किरदार अदा किया था और आज भी श्वेता तिवारी को इसी नाम से पूरा देश जानता है। इन दिनों श्वेता तिवारी एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार को वक्त दे रही हैं। बीती रात उन्होंने धूम-धड़ाके से अपने बेटे रेयांश का जन्मदिन मनाया, जिससे जुड़ी फोटोज श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों में भी सबसे ज्यादा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के नो-मेकअप लुक ने ध्यान खींचा।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपने बेटे रेयांश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए उसके लिए प्यारा सा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरा रेयांश। आप मेरी जिंदगी के सबसे चमकीले पार्ट हो, वो कारण जिसकी वजह से मैं मुश्किल दिनों में भी मुस्कुराती हूं। प्यारा, दयालू और जबरदस्त इंसान के रूप में तुम्हें बड़ा होता देखकर मेरा दिल भर आता है। आपकी जिंदगी हमेशा ही खुशियों, प्यार और आशीर्वाद से भरी रहे। मैं तुम्हें कहीं ज्यादा प्यार करती हूं कि शब्द भी उसे बयां नहीं कर सकते। मैं हमेशा तुम्हें प्रोटेक्ट करने के लिए मौजूद रहूंगी। तुम्हें गाइड करूंगी और जिंदगी के मुश्किल घड़ी में भी साथ रहूंगी।"

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपने बेटे के जन्मदिन पर पूरा घर सजाया हुआ था। वहीं आखिरी फोटो में पलक तिवारी और श्वेता तिवारी भी रेयांश के साथ तस्वीर में नजर आए। तीनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। आखिरी फोटो में श्वेता तिवारी का घर वाला अवतार दिखाई दिया। एक्ट्रेस अपने नो-मेकअप लुक में भी अपनी मुस्कान से शोभा बढ़ाती नजर आईं। श्वेता तिवारी की इन फोटोज पर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article