टीवी मसाला

Dalljiet Kaur-Shweta Tiwari समेत इन 10 TV Actresses ने 2-2 बार रचाई शादी, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 18, 2023, 03:01 PM IST

10 TV Actresses married twice from dalljiet kaur to Shweta Tiwari Dimpy Ganguli: टेलीविजन की दुनिया की ई प्रमुख अभिनेत्रियां उन लोगों के लिए उदाहरण हैं जिन्होंने एक सफल दूसरी शादी की। आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2 शादी की।

Image

TV Actresses who got married twice

10 Indian TV Actresses married twice: ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी पहली शादी सक्सेसफुल नहीं रही। हालांकि उन्होंने लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया और दोबारा प्यार को मौका देकर शादी रचाई। इन सुंदर और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में कई दूसरी बार प्यार करने में भाग्यशाली रही हैं। दलजीत कौर, श्रद्धा निगम से लेकर रुचा गुजराती तक, टेलीविजन की दुनिया की ये प्रमुख अभिनेत्रियां उन लोगों के लिए उदाहरण हैं जिन्होंने एक सफल दूसरी शादी की। आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2 शादी की।

दलजीत कौर

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने दूसरी शादी रचा ली है। दलजीत ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की। निखिल भी तलाकशुदा हैं और उनकी दो बेटियां हैं। 18 मार्च 2023 को दोनों ने शादी की है।

गौतमी कपूर

एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने पहली शादी मधुर श्रॉफ नाम के फोटोग्राफर से की थी। हालांकि टीवी एक्ट्रेस का ये रिश्ता कम ही समय के लिए ही चल सका। बाद में गौतमी ने दूसरी शादी राम कपूर से की। दोनों फिलहाल हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

स्नेहा वाघ

एक्ट्रेस स्नेहा वाघ (Sneha Wagh) ने पहली शादी अविष्कार दर्वहेकर से की लेकिन ये शादी कुछ ही सालों में टूट गई। इसके बाद स्नेहा ने दूसरी शादी की और ये भी महज 8 महीनों में ही टूट गई।

रुचा गुजराती

रुचा गुजराती ने बिजनेसमैन मितुल सांघवी से पहली शादी की थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिक सकी। तीन साल में ही दोनों अलग हो गए। साल 2013 में ये रिश्ता खत्म हो गया था। रुचा ने अपने पति और ससुराल वालों पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बाद में रुचा ने 12 दिसंबर 2016 को विशाल जायसवाल से शादी की थी, मालूम हो कि विशाल बिजनेसमैन हैं।

श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की है। श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की और फिर करीब 9 साल बाद उनसे अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। हालांकि उनकी दोनों शादियां ज्यादा लंबी नहीं चल सकीं। फिलहाल श्वेता तिवारी 2 बच्चों की सिंगल मदर हैं।

अर्चना पूरन सिंह

द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अर्चना पूरण सिंह की पहली शादी असफल रही थी। इसके बाद अर्चना ने तलाक लेकर परमीत सेठी से दूसरी शादी की।

डिंपी गांगुली

साल 2010 में डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। दोनों ने स्वयंवर किया था लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। अब डिंपी ने रोहित रॉय नाम के शख्स से शादी की और विदेश शिफ्ट हो चुकी हैं।

चाहत खन्ना

शादी के मामले में चाहत खन्ना बेहद अनलकी हैं। एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पहली शादी भारत नरसिंघानी से की थी, लेकिन दोनों का घरेलु हिंसा के कारण तलाक हो गया। इसके बाद चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की। हालांकि दूसरे पति से भी चाहत का तलाक हो गया।

श्रद्धा निगम

एक्ट्रेस श्रद्धा निगम ने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से की थी लेकिन सालभर बाद ही इनका तलाक हो गया। इसके बाद श्रद्धा ने मयंक आनंद से साल 2012 में शादी की। दोनों खुशी-खुशी अपनी लाइफ जी रहे हैं।

रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने विजय केंकरे से पहली शादी की थी, जो कि असफल रही। बाद में एक्ट्रेस ने जाने माने एक्टर आशुतोष राणा से शादी। अब रेणुका अपने पति आशुतोष के साथ काफी खुश हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article