Shraddha Arya New Video: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सीरियल कुंडली भाग्य को 7 साल बाद अलविदा कह दिया। साथ ही कल यह कन्फर्म हो गया की कुंडली भाग्य अब ऑफ एयर होने जा रहा है। बता दें श्रद्धा आर्य जल्द ही अपनी पहले बच्चे को जन्म देने वाली है जिसके लिए हर कोई उत्सुक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक दिखा रही हैं।
कुंडली भाग्या (Kundali Bhagya) फेम श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में काफी परेशान रहीं और कैसे कैसे मुश्किल भरे दिन काटे। इसी के साथ श्रद्धा ने वीडियो में अपना प्यारा सा बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि उन सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सलाम, जिनके लिए यह सब आसान नहीं था। एक्ट्रेस की इस वायरल वीडियो पर कई टीवी एक्ट्रेसेस ने श्रद्धा और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तारीफ़ों के पुल बांधे।
बता दें साल साल 2021 में श्रद्धा ने राहुल नागल संग सात फेरे लिए थे। श्रद्धा प्रेग्नेंसी के दिनों में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की श्रद्धा का ये आखिरी महीना चल रहा है और जल्द ही फैंस को गुड न्यूज मिल सकती है। एक्ट्रेस के चाहने वाले भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं की श्रद्धा के घर लड़की पैर रखेगी या लड़का।
