Shraddha Arya quit Kundali Bhagya: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के करीब 3 साल बाद एक्ट्रेस माँ बनने जा रही हैं और वह इसके लिए वह काफी उत्साहित भी हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह अपनी डांस वीडियो से लेकर अन्य वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में फैंस उनसे अक्सर ये सवाल करते नजर आते हैं कि वह कुंडली भाग्या कब जॉइन करने वाली हैं। इन्हीं फैंस के लिए अब हम बड़ी खबर लेकर सामने आए हैं। बता दें की करीब 7 साल बाद श्रद्धा आर्य ने अपने शो कुंडली भाग्या को अलविदा कह दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
कुंडली भाग्या फ़ेम श्रद्धा आर्या ने आज इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर कुंडली भाग्या शो को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा "आप यकीन नहीं करोगे की मैंने इस कैप्शन को लिखते समय करीब 25 बार डिलीट किया है। क्योंकि इस समय कोई भी शब्द मेरी फीलिंग को बयान नहीं कर सकते हैं। अपने इस शो 'कुंडली भाग्या को अलविदा कहते हुए मुझे कैसा लग रहा है ये मुझे पता है।' इस शो ने मुझे बड़ा होते देखा है। एक जॉली नेचर की लड़की से लेकर एक शादी शुदा महिला और अब माँ बनना। इसने सब देखा है।" आप अनुमान भी नहीं लगा सकते की ये मेरे दिल के कितने करीब है। 7 साल से अधिक समय तक मैंने इस शो में 'प्रीता' का रोल अदा किया है।
श्रद्धा आर्या ने आगे पोस्ट पर लिखते हुए कहा "इस किरदार के रूप में मुझे चुनने के लिए 'एकता कपूर' आपका शुक्रिया। मेरे सभी क्रू मेम्बर्स, स्टाइलिस्ट, स्पॉट दादा, को-स्टार सभी को मैं दिल से थैंक यू बोलती हूँ।" कुंडली भाग्या मेरे लिए हमेशा मेरे बच्चे की तरह रहेगा।"
