टीवी मसाला

Karwa Chauth: पति की खातिर प्रेग्नेंसी में भी भूखी-प्यासी रहीं श्रद्धा आर्या, श्रृंगार कर लगीं चांद सी सुंदर

Shraddha Arya Celebrates Karwa Chauth In Prengnacy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या करवा चौथ मनाने से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और सोलह श्रृंगार भी किया। इससे जुड़ा श्रद्धा आर्या का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

श्रद्धा आर्या ने प्रेग्नेंसी में रखा करवाचौथ का व्रत

Shraddha Arya Celebrates Karwa Chauth In Prengnacy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर श्रद्धा आर्या लगातार टीवी पर छाई हुई हैं। जल्द ही श्रद्धा आर्या के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रद्धा आर्या शादी के तीन साल बाद मम्मी बनने वाली हैं और इस खुशी के लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने करवा चौथ का व्रत रखना नहीं छोड़ा। उन्होंने पति राहुल नागल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा, साथ ही सोलह श्रृंगार भी किया, जिसमें श्रद्धा आर्या चांद सी सुंदर लगीं। श्रद्धा आर्या ने करवाचौथ सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राहुल नागल (Rahul Nagal) एक्ट्रेस का व्रत खुलवाते नजर आए।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने करवाचौथ के खास मौके पर रेड कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं उनके पति राहुल नागल (Rahul Nagal) ऑरेंज कुर्ते में नजर आए। वीडटियो में राहुल नागल, श्रद्धा आर्या को पानी पिलाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा को मिठाई खिलाई और खुद भी खाई। व्रत खुलवाते वक्त राहुल नागल ने श्रद्धा आर्या की मांग भी भरी, जिसे देख फैंस भी इंप्रेस हो गए। खास बात तो यह है कि प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या के चेहरा खिला-खिला नजर आया। व्रत के कारण उनके चेहरे पर जरा भी थकावट नजर नहीं आई।

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और राहुल नागल (Rahul Nagal) के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इनकी आंखें इनके बीच का प्यार बयां कर रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "चांद आ गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हमेशा आप दोनों खुश रहना, साथ रहना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article