टीवी मसाला

Shraddha Arya ने गोद भराई में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जमकर किया डांस, दोनों ऑनस्क्रीन पति संग लगाए ठुमके

Shraddha Arya Dance In God Bharai Rasam: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। उनकी कुछ दिनों पहले गोद भराई हुई थी, जिसमें उन्होंने जमकर डांस किया। वहीं अब श्रद्धा आर्या ने गोदभराई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

श्रद्धा आर्या ने गोदभराई में जमकर लगाए ठुमके

Shraddha Arya Dance In God Bharai Rasam: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रद्धा आर्या शादी के 3 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा आर्या की गोदभराई भी हुई, जिसमें उनके परिवार के साथ-साथ टीवी के कई सितारे भी शामिल हुए। श्रद्धा आर्या लगातार अपनी गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए डांस करती नजर आईं। श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने दोनों ऑनस्क्रीन पति यानी धीरज धूपर और शक्ति आनंद के साथ भी जमकर ठुमके लगाए।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की गोदभराई के वीडियो में एक तरफ सारी लड़कियां नजर आईं तो वहीं दूसरी तरफ सारे लड़के दिखाई दिये। वीडियो में एक्ट्रेस जिधर भी जातीं, लोग उन्हें छेड़ना शुरू कर देते। लेकिन श्रद्धा आर्या ने भी माधुरी दीक्षित के गाने 'हमको आज कल है...' पर ठुमके लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रद्धा आर्या ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "मैं हंसना इस वक्त पर बंद नहीं कर पा रही थी और रोना भी, ये देखकर कि मेरे सारे दोस्त मेरे और मेरे खास पल के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं। मुझे तुम सबसे खूब सारा प्यार है। तुम सब वो तोहफे हो जो भगवान ने मुझे दिया है।"

'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) के इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने श्रद्धा आर्या के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसे 200 से ज्यादा बार देख चुकी हूं और अभी भी यहीं अटकी हूं। आप लोग बहुत क्यूट हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यार कितने प्यारे लग रहे हैं सब।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article