shraddha arya face fat shaming: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा ने इस दौरान खुलासा किया कि को-स्टार रूही चतुर्वेदी के साथ एक इंस्टाग्राम रील वीडियो अपलोड करने के बाद उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। श्रद्धा आर्या के बताया कि वजन बढ़ाने के लिए वह काफी शर्मिंदा थीं। हालांकि, एक्ट्रेस को ट्रोल्स ने बुरी तरह से आड़े हाथ लिया था और अब श्रद्धा आर्या ने ओवर वेट दिखने के बारे में बात की है।
अपने नए इंटरव्यू में श्रद्धा आर्या ने कहा कि उन्होंने ट्रोल्स की कभी परवाह नहीं की, क्योंकि हमेशा ऐसे लोग होंगे जो एक दिन आपकी प्रशंसा करेंगे और दूसरे दिन आलोचना करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा फिट रही हैं और फिटनेस से उनका मतलब है कि अपने शरीर के बारे में अच्छा दिखना और महसूस करना, चाहे वह किसी भी आकार में हो।
एक्ट्रेस बताती हैं, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि यदि आप कुछ किलो वजन भी बढ़ा लेते हैं, तो आपको इसके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए और आदर्श वजन बनाए रखने की दिशा में हमेशा दौड़ नहीं लगानी चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कुछ किलो भारी हैं क्योंकि अंत में क्या होता है यह मायने रखता है। अच्छा स्वास्थ्य और आप कितना फिट महसूस करते हैं...। मैं फिट हूं इसलिए मैं ट्रोल्स और उनके कमेंट्स को कोई महत्व नहीं देती हूं।'
रील वीडियो में फेट शेमिंग के लिए बुरी तरह शर्मिंदा होने के बाद, श्रद्धा ने एक और वीडियो पोस्ट किया था। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने नकारात्मक कमेंट्स का जवाब दिया था। श्रद्धा टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। वो अब तक मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल सहित कई शो का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस 2017 से कुंडली भाग्य से जुड़ी हुई हैं। इसमें डॉ प्रीता अरोड़ा के किरदार के लिए उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है।
