Shraddha Arya trolled Social Media: टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ट्रेडिंग सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन को लेकर यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि शादी के बाद से एक्ट्रेस का वजन बढ़ा है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करार जवाब देते हुए कहा कि जो लोग मुझे प्यार करते हैं वो हमेशा करेंगे। मेरे फैंस मुझसे हमेशा प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा मैं बिल्कुल फिट हूं। शायद कैमरे का एंगल सही नहीं होगा इसीलिए ऐसा लग रहा होगा।
एक्ट्रेस ने आइडल वेट के बारे में बात करते हुए कहा कि एक किलो या उससे ज्यादा बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि आखिर में आपका अच्छा स्वस्थ्य ही मायने रखता है। उन्होंने आगे कहा मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ट्रोलर्स क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं मेरे बारे में।
एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन पर यूजर्स ने किया था ट्रोल
श्रद्धा आर्या अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 5 मिलयन लोग फॉलो करते हैं। श्रद्धा आर्या ने पिछल साल नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। कपल ने कुछ दिन पहले ही अपने शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। एक्ट्रेस ने अपनी और राहुल की कई तस्वीरें शेयर की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आर्या इन दिनों जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से इस शो में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।
