टीवी मसाला

ट्रॉमा से गुजर रहीं Dipika Kakar की ननद Saba Ibrahim, Shoaib Ibrahim का फूटा ट्रोलर पर गुस्सा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 24, 2023, 12:17 PM IST

Shoaib Ibrahim hit back troll for saba ibrahim: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने कहा, 'सबा कुछ समय से बीमार हैं, आने वाले दिनों में हम आपको बताएंगे कि क्या हुआ है। लोग नहीं जानते कि एक व्यक्ति किस ट्रॉमा से गुजर रहा है लेकिन ट्रोल्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

Image

Shoaib ibrahim and saba khan

Saba Ibrahim Troll: टीवी सीरियल अजूनी के अभिनेता शोएब इब्राहिम अपने परिवार के लिए काफी सुरक्षात्मक हैं। वह बार-बार अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ और बहन सबा इब्राहिम के लिए खड़े रहते हैं। जब भी दीपिका और सबा को लोगों की नफरत का शिकार होना पड़ा है तब-तब शोएब इब्राहिम उनके लिए खड़े हुए हैं। अब हाल ही में एक बार फिर शोएब अपनी बहन के लिए स्टैंड लेते दिखे और उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई।

दरअसल सबा इब्राहिम जो कि एक YouTuber है वो पिछले कुछ टाइम से ठीक नहीं हैं। तबीयत के कारण वो अपने व्लॉग से गायब थीं। इससे पहले लोगों ने माता-पिता के घर ईद बिताने के लिए उनको फटकार लगाई थी और फिर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलाना शुरू कर दीं। ऐसे में सबा ने इन नफरत भरे कमेंट्स का कोई जवाब नहीं दिया लेकिन शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बहन सबा का बचाव किया है। शोएब ने लोगों से सबा के बारे में घटिया बातें लिखने से पहले दो बार सोचने को कहा है।

शोएब इब्राहिम ने कहा, 'सबा कुछ समय से बीमार हैं, आने वाले दिनों में हम आपको बताएंगे कि क्या हुआ है। लोग नहीं जानते कि एक व्यक्ति किस ट्रॉमा से गुजर रहा है लेकिन ट्रोल्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' वीडियो में सबा टूट गईं, लेकिन दीपिका ने उनको शांत किया। शोएब ने आगे कहा, 'ट्रोल्स खासकर महिलाओं के बारे में बातें करते रहे हैं। अगर आप किसी को नहीं जानते हैं तो उसके खिलाफ जजमेंट पास न करें या कमेंट न करें। लेकिन लोग वास्तव में इन बातों के बारे में नहीं सोचते हैं। ऐसा करके आप जो पाप कर रहे हैं, उसके बारे में सोचें। मैं नहीं चाहता कि भगवान किसी को दर्द दें। सब कुछ ठीक हो जाएगा। सबा आपको अगले व्लॉग में बताएगी कि क्या हुआ था।'

बहन सबा इब्राहिम को लेकर बनाए गए इस ब्लॉग में शोएब ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोगों को खुदा से डर लगे। अगर लोग सोचते हैं कि मैं अहंकारी हो गया हूं तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि मैं उन लोगों के लिए बोल रहा हूं जिन्हें मैं प्यार करता हूं, आपको ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए जो अंत में किसी को प्रभावित करती हैं, खासकर तब जब वे आघात से गुजर रहे हों। सबा प्यार से घिरी हुई हैं। मैं चाहता हूं कि लोग अपनी बात कहने के लिए माफी मांगें।' आपको बता दें, हर साल की तरह सबा ने अब तक अपने YouTube चैनल पर ईद पर कोई व्लॉग पोस्ट नहीं किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article