टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 से बाहर आईं शिवानी कुमारी ने पॉलोमी दास को लगाई फटकार, पोल खोलते हुए बोलीं- मुझे गंदी गालियां दीं

Shivani Kumari Of Bigg Boss OTT 3 Bashes Poulami Das: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आने वाली शिवानी कुमारी ने हाल ही में टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान पॉलोमी दास को फटकार लगाई। शिवानी कुमारी ने बताया कि पॉलोमी दास ने शो में उन्हें मां-बहन की गालियां दी थीं।

Image

शिवानी कुमारी ने खोली पॉलोमी दास की पोल

Shivani Kumari Of Bigg Boss OTT 3 Bashes Poulami Das: ओटीटी की दुनिया का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द ही खत्म होने वाला है। शो के फिनाले का ऐलान हो चुका है, जो कि 2 अगस्त को होगा। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार कई कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा था, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में ही रहे थे। बीते सप्ताह 'बिग बॉस ओटीटी 3' शिवानी कुमारी का पत्ता कटा था, जिन्होंने अपने बात करने के अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में रहते हुए शिवानी कुमारी की एक्ट्रेस पॉलोमी दास से जमकर लड़ाई हुई थी। पॉलोमी दास ने शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) पर धक्का देने का आरोप लगाया था। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद शिवानी कुमारी ने पॉलोमी दास की पोल खोली। उन्होंने बताया कि पॉलोमी दास ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी थीं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने पॉलोमी दास पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मुझे पॉलोमी ने इतनी गंदी-गंदी गाली दी। मां-बहन की गाली दी। मैं खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई। मैं भी लड़ाई कर रही थी, लेकिन मैंने किसी को गाली नहीं दी। लेकिन वो बहुत गंदी तरह से गाली-गलोज कर रही थी। वो बहुत ही बुरी तरह से बात करती है। वो अच्छी खासी पढ़ी लिखी है।" शिवानी कुमारी ने बताया था कि इस झगड़े के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं और बेहोश भी हो गई थीं।

शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में हुए वाकये का जिक्र करते हुए कहा, "मैं डिप्रेशन में चली गई थी और बहुत रोई थी। इसी वजह से मैं बेहोश भी हो गई थी और लोगों को लगा कि मैं नाटक कर रही हूं। ये सच नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article