वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल ने किया रणवीर शोरे को पोक, कहा "गटरछाप पर आ गई, तो वो पूरे नंगे हो जाएंगे

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के हालिया एपिसोड में सना मकबूल ने रणवीर शौरी पर निजी टिप्पणी की। सना मकबूल को रणवीर शौरी के निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए उन पर टिप्पणी करते हुए देखा गया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sana Makbul pokes Ranvir Shorey

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने ग्रैंड फिनाले वीक में चल रहा है। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के बाहर होने के बाद, शो लगातार चर्चा में बना हुआ है और आए दिन नए ट्विस्ट दर्शकों को काफी उत्साहित कर रहे हैं। घर में कन्टेस्टन्ट के बीच लड़ाइयाँ बढ़ती जा रही है। इस बीच बीते एपिसोड में सना मकबूल को रणवीर शौरी के निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए उन पर टिप्पणी करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, सना, रणवीर को जबरदस्ती पोक करती हुईं भी नजर आई। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें कि बिग बॉस के घर में हुए एक टास्क के दौरान रणवीर शौरी ने कथित तौर पर इस प्यार को क्या नाम दूं अभिनेत्री को मिडल फिंगर दिखा देते हैं। सना ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा और अभिनेता को 'नार्सिसिस्ट' कहा। इसके अलावा, मकबूल को यह कहते हुए सुना गया की "तुम्हारा बेटा कितना बड़ा है? 13 साल का। क्या है न करियर को फिर से बनाने के लिए आए थे कि मेरे पास काम नहीं था। मेरा बेटा यूएस में है, मैं आ गया। अगर आपका बेटा यूएस में है तो आप यहां क्या कर रहे हो।"

लेकिन बाद में जब नेज़ी ने सना मकबुल से टास्क और पोकिंग सेशन के बारे में पूछा, तो सना ने कहा, "मैंने गलत कुछ नहीं बोला। मैंने सीधे नहीं बोला। मैंने बोला कि कितने साल का है आपका बेटा, 13 साल का। वो जहां रहता है, मुझे बहुत अच्छे से पता है। बोलना होता तो मैं बहुत कुछ उसके बारे में बोल देती....गुटरचाप गिरी पे आ गई ना, वो नंगा हो जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article