टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: मुंबई की बारिश में एक-दूसरे के करीब आएंगे ऋषभ-भाग्या, पापा को बचाने के लिए ऋषभ चलेगा चाल

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है यह और भी मजेदार होती जा रही है। शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) स्टार शो में इस समय ट्विस्ट और टर्न्स की झड़ियां लगी हुई है। आइए आपको बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होने वाला है

Image

iMAGE cREDIT: x

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ धूम मचा रहा है। शो की कहानी अब दिलचस्प मोड़ लेने वाली है क्योंकि धीरे-धीरे ऋषभ के पास्ट से पर्दा हट रहा है। दरअसल ऋषभ अपनी असलियत सबसे छिपाकर रख रहा है। भाग्यश्री के साथ-साथ शो के दर्शक भी जानना चाहते थे कि ऋषभ असल में कौन है। पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि ऋषभ अपने पापा से मिलने जेल जाता है। उसके पापा की हालत खराब है और वह कुछ भी कर के अपने पापा को बचाने में लगा है। आज रात के एपिसोड में आपको ऋषभ-भाग्यश्री का रोमांस देखने को मिलेगा। आइए बताते हैं आज शो में क्या होने वाला है।

ऋषभ की हालत देख परेशान होगी भाग्यश्री

भाग्यश्री को अहसास हो गया है कि ऋषभ परेशान है और वह उससे अपनी परेशानी शेयर नहीं करना चाहता। देर रात वह ऋषभ को ढूंढते हुए एक कैफे में पहुँच जाएगी। जहां पर ऋषभ कुछ लोगों के साथ कार्ड्स खेल रहा होगा। भाग्या वहाँ उसके पास जाकर बैठ जाती है हालांकि ऋषभ उसे देखकर गुस्सा हो जाएगा और कहेगा कि आपको यहाँ नहीं आना चाहिए था। अब भाग्या के मन में ऋषभ के लिए प्यार उमड़ रहा है और वह उसे दुनिया का सबसे अच्छा लड़का मान रही है।

बारिश में रोमांस करेंगे ऋषभ-भाग्या

शो में आगे जो देखने को मिलेगा उससे फैंस बेहद खुश होने वाले हैं। जिस ऋषभ और भाग्या के प्यार को लोग मिस कर रहे थे आज वो खत्म हो जाएगा। मुंबई की सड़कों पर ऋषभ-भाग्यश्री बारिश में भीगते नजर आने वाले हैं। ऋषभ भाग्यश्री को अपने साथ बारिश में भीगने के लिए कहेगा और दोनों का प्यारा मोमेंट कैप्चर हो जाएगा। दोनों एक-दूसरे की आँखों में खो जाएंगे जो आज रात के एपिसोड का सबसे प्यारा सीन होने वाला है।

भाग्यश्री के परिवार से है कोई पुराना नाता

ऋषभ के पास उसके छोटे भाई का कॉल आता है। वह ऋषभ से कहता है कि भैया आप अपना मकसद बिल्कुल नहीं भूलना, हमें उस परिवार को सबक सिखाना है। जो उन्होंने हमारे पापा के साथ किया इसका बदला जरूर लेंगे। तभी ऋषभ कहेगा कि मैं अपने रास्ते पर चल रहा हूँ और बिल्कुल नहीं भटकूँगा, हम पापा को जेल से निकाल लेंगे।

शो में आगे देखने को मिलेगा कि ऋषभ भाग्यश्री पर नजर रख रहा है और उसके पास कुछ सबूत है जिसे वह पाना चाहता है। दूसरी तरफ ऋषभ का भाई भाग्यश्री के भाई को पीटता नजर आएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article