टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: भाग्यश्री को मोहरा बनाकर ऋषभ चल रहा है बड़ी चाल, डॉक्टर फोड़ेगी नकली पति का भांडा

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का पसंदीदा शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को अपनी तरफ खींचने का काम कर रहा है। वहीं शो का आने वाला ट्रैक भी बेहद दिलचस्प होता जा रहा है जिसने दर्शकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है।

Image

Image Credit: Sony Liv X

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं( Bade Acche Lagte Hain 4) सीजन 4 फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ऋषभ-भाग्यश्री की ये प्यारी सी जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बात करें शो के लेटेस्ट ट्रैक की तो इसमें ऋषभ कोई चाल चल रहा है। वह भाग्यश्री का इस्तेमाल कर के कुछ बड़ा करने वाला है। हालांकि ऋषभ की सच्चाई से जल्द ही पर्दा हटेगा वह अंदर ही अंदर क्या राज छिपा रहा है इसे जानने के लिए हर कोई बेताब है। आज रात का एपिसोड सस्पेंस से भरा होगा। एक तरफ ऋषभ किचन में चाबी की तलाश करेगा दूसरी तरफ मीनाक्षी का पति शादी के मंडप से भाग जाता है। आइए आपको बताते हैं आज राज के एपिसोड का स्पॉइलर

घर की छान-बीन करेगा ऋषभ

ऋषभ को पता चलेगा है कि भाग्यश्री अपना कीमती सामान किचन में छिपाकर रखती है। जैसे ही उसे यह बात पता चलती है वह चाबी ढूँढने के लिए रसोई में भागता है। वह मन ही मन कोई प्लान बना रहा है जिसमें भाग्यश्री की मदद की जरूरत है। जैसे ही ऋषभ किचन में जाकर चाबी ढूँढता है तभी वहाँ पर भाग्यश्री आ जाती है। हालांकि भाग्यश्री को अपनी बातों में फँसाकर ऋषभ चाबी ढूंढ लेता है।

मीनाक्षी की शादी में ड्रामा

शो में इस समय मीनाक्षी की शादी का ट्रैक चला हुआ है। भाग्यश्री का पूरा परिवार तैयार होकर शादी अटेंड करने जाता है। उसी शादी में वो डॉक्टर भी आई है जो ऋषभ के पापा का इलाज कर रही है। शादी में बड़ा हंगामा तब होता है जब मीनाक्षी का पति गायब हो जाता है। सभी घर वाले उसे ढूंढते हैं लेकिन वो कहीं भी नहीं मिलता। सभी को ऋषभ पर शक होता है कि उसी ने दूल्हे को घर से भगाया है। हालांकि ऋषभ केवल उसे शादी के लिए समझाएगा न कि उसे भगाएगा।

डॉक्टर उगल देगी सच्चाई

शो में आज देखने को मिलेगा कि जो डॉक्टर ऋषभ के पापा का इलाज कर रही है वही डॉक्टर भाग्यश्री की भाभी की बहन है। वह भी मीनाक्षी की शादी अटेंड करने आई है। जैसे ही वो ऋषभ से मिलती है उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती है। उस डॉक्टर को वहाँ पर देखकर ऋषभ भी हैरान हो जाएगा। अब देखना यह है कि वो डॉक्टर सबके सामने ऋषभ की सच्चाई बताती है या नहीं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article