टीवी मसाला

Shivangi Joshi और Kushal Tandon डेटिंग रूमर्स के बीच थाईलैंड में दिखे साथ, धड़ल्ले से वायरल हो रही है फोटो

Shivangi Joshi And Kushal Tandon Spotted Together At Thailand: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर से साथ दिखाई दिये हैं। दोनों को साथ में थाईलैंड में देखा गया। इससे जुड़ी उनकी फोटो भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Image

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन थाईलैंड में दिखे साथ

Shivangi Joshi And Kushal Tandon Spotted Together At Thailand: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन बीते कई वक्त से अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को लेकर खबर भी आई थी कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। हालांकि शिवांगी और कुशाल ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन डेटिंग रूमर्स के बीच शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) एक बार फिर से साथ नजर आए। इस बार दोनों देश नहीं बल्कि विदेश में साथ दिखाई दिये, जिससे उनके फैंस के बीच खलबली तेज हो गई है।

दरअसल, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। उनकी ये फोटो थाईलैंड से जुड़ी हुई है। बता दें कि इन दिनों कुशाल टंडन थाईलैंड में रहकर मार्शलआर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वहीं अब शिवांगी जोशी भी उनके साथ दिखाई दीं। दोनों फोटो में बॉक्सिंग मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। तस्वीर में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की ये फोटो एक फैनपेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि तस्वीर को लेकर अभी तक दोनों में से किसी भी स्टार का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की मुलाकात 'बरसातें: मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी। दोनों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस शो में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की केमिस्ट्री देखने लायक थी। यहां तक कि शिवांगी और कुशाल की को-स्टार अराधना शर्मा ने भी कहा था कि वह चाहती हैं कि दोनों साथ आ जाएं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article