Khatron Ke Khiladi 14 में सीट पक्की कर चुके हैं ये 9 सितारे, खतरों से उलझकर देंगे करियर को नई उड़ान

These TV Stars Confirms For Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो के लिए कुछ सितारों के नाम भी पक्के हो चुके हैं। इस लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर गश्मीर महाजनी तक शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 14 2024, 09:49 IST
'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म हुए ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 10

'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म हुए ये सितारे

These TV Stars Confirms For Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ही रोहित शेट्टी के शो में अपनी जगह पक्की कर पाए। इस लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर अदिति शर्मा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म हुए इन सितारों पर-

गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani)Image Credit : Instagram02 / 10

गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani)

गश्मीर महाजनी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म हो चुके हैं। उन्हें पहले भी शो ऑफर हुए थे, लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने शो को ठुकरा दिया था। हालांकि इस साल वह शो में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

अदिति शर्मा (Aditi Sharma)Image Credit : Instagram03 / 10

अदिति शर्मा (Aditi Sharma)

'रब से है दुआ' एक्ट्रेस अदिति शर्मा भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाती नजर आएंगी। उन्होंने स्टोरी शेयर कर फैंस को हिंट दी थी। लेकिन अब कंफर्म हो चुका है कि वह शो में दिखाई देंगी।

आसिम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram04 / 10

आसिम रियाज (Asim Riaz)

'बिग बॉस 13' के बाद एक बार फिर से आसिम रियाज सबके दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद पुष्टि की है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाएंगे।

नीयति फतनानी (Niyati Fatnani)Image Credit : Instagram05 / 10

नीयति फतनानी (Niyati Fatnani)

टीवी एक्ट्रेस नीयती फतनानी भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाएंगी। इस शो के जरिए वह लंबे वक्त बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। नीयति की सीट शो में पक्की भी हो चुकी है।

करणवीर शर्मा (Karanvir Sharma)Image Credit : Instagram06 / 10

करणवीर शर्मा (Karanvir Sharma)

करणवीर शर्मा ने 'रब से है दुआ' के जरइे सबका खूब दिल जीता था। अब वह खतरों से उलझकर अपने करियर को उड़ान देती नजर आएंगी। करणवीर शर्मा ने बताया है कि वह शो के लिए तैयारी भी कर रहे हैं।

मनीषा रानी (Manisha Rani)Image Credit : Instagram07 / 10

मनीषा रानी (Manisha Rani)

'झलक दिखला जा 11' में जीत दर्ज करने के बाद मनीषा रानी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी रंग जमाने के लिए तैयार हैं। हैरत की बात तो यह है कि उन्होंने शो के लिए मोटी रकम मांगी है।

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel)Image Credit : Instagram08 / 10

समर्थ जुरेल (Samarth Jurel)

'खतरों के खिलाड़ी 14' में समर्थ जुरेल भी हाथ आजमाते नजर आएंगे। ये दूसरी बार होगा जब वह और अभिषेक कुमार आमने-सामने होंगे। इन दिनों समर्थ अपने ब्रेकअप के कारण चर्चा में बने थे।

करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra)Image Credit : Instagram09 / 10

करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra)

'बातें कुछ अनकही सी' स्टार करणवीर मेहरा भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्हें शो में देखने के लिए उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar)Image Credit : Instagram10 / 10

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar)

'खतरों के खिलाड़ी 14' में अभिषेक कुमार की भी धाकड़ एंट्री होगी। उन्होंने बिग बॉस 17 से तो सबका दिल जीता ही था। वहीं अब वह अपने डर पर काबू पाते हुए रोहित शेट्टी के शो में कदम रखेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!