टीवी मसाला

Shilpa Shirodkar की कार में बस ने मारी टक्कर, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई FIR

Shilpa Shirodkar Car Hit By Bus, Actress Files FIR: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की कार में मुंबई आधारित कंपनी की बस ने टक्कर मार दी है. इस बात से नाराज एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में एफआईआर तो दर्ज कराई ही, साथ ही कंपनी की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- शिल्पा शिरोडकर इंस्टाग्राम

Shilpa Shirodkar Car Hit By Bus, Actress Files FIR: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। शिल्पा शिरोडकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं, जहां रहते हुए उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं। लेकिन हाल ही में शिल्पा शिरोडकर की कार के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मुंबई आधारित एक कंपनी की बस ने शिल्पा शिरोडकर की कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार के शीशे भी चकना-चूर हो गए हैं। इस बात की जानकारी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दी है। साथ ही शिल्पा ने मामले को लेकर मुंबई पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने अपनी कार के साथ-साथ उस बस की भी तस्वीर साझा की, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ था। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "एक सिटीफ्लो बस ने आज मेरी कार में टक्कर मार दी। और इस ऑफिस को रिप्रेजेंट करने वाले मिस्टर योगेश कदम और मिस्टर विकास मानकोटे कह रहे हैं कि ये उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं बल्कि ड्राइवर की जिम्मेदारी है। कितने क्रूर हैं ये लोग। इनका ड्राइवर कितना ही कमा रहा होगा। मुंबई पुलिस का शुक्रिया कि उन्होंने बगैर किसी परेशानी के मुझे शिकायत दर्ज कराने में मदद की। लेकिन कंपनी ने हादसे की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।"

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "सिटी फ्लो इंडिया की सराहना है कि इस मामले पर वे मुझसे जुड़े। इस बात का भी शुक्र है कि मेरे स्टाफ बिल्कुल ठीक हैं और किसी को चोट नहीं लगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article