Shilpa Shinde New Video: टीवी की दमदार एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही वो ट्रोल हो रही हैं, लेकिन शिल्पा अपने हर वीडियो से ट्रोलर्स की बैंड बजा रही हैं। एक्ट्रेस ने हिना खान को भी करारा जवाब दिया था और अब उन्होंने उन लोगों को टारगेट किया है, जो उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं और प्रोड्यूसर को इंसाफ दिलाने के लिए कह रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में लगे हाथ हिना खान (Hina Khan) को भी टारगेट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जबरदस्त लड़ाई के बाद दोस्त बनीं Tejasswi Prakash और Surbhi Chandna, पैपराजी के सामने दिखाई बॉन्डिंग)
शिल्पा शिंदे के नए वीडियो ने मचाया तहलका
शिल्पा शिंदे ने अपने लेटेस्ट वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में उन्होंने खान सर को खुलकर सपोर्ट किया है और हिना खान को टारगेट किया है। शिल्पा शिंदे अपने वीडियो में बोलती दिख रही हैं, 'मैं हूं शिल्पा शिंदा और मैं फिर से आ गई हूं। मेरी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। वैसे मुझे अंग्रेजी आती ही नहीं है। इतना लंबा लंबा मैं उस लिखूं और फिर पोस्ट करूं। इससे अच्छा मैं खुद ही आ गई। मेरी शक्ल भी ठीक है। वैसे अभी मैं ये कहने के लिए आई हूं। न्याय की बात करने आई हूं। जो लोग मुझे सजा दिला रहे थे और प्रोड्यूसर को न्याय दिला रहे थे। उनको बोलो अभी फ्री में सही इंसान के लिए लड़ने का वक्त आया है। खान सर के लिए.. मैं भी आपके साथ हूं। पहले उन्हें न्याय दिलाओ और फिर मुझे सजा दिलाना। सैल्यूट है इनको। उनका काम ही ऐसा है। सारी दुनिया उनके लिए खड़ी है। मैं भी खड़ी हूं। आप भी खडे़ हो जाइए। आप बोलेंगे तो कितना जोर पड़ेगा। इस वीडियो में शिल्पा ये भी कहती हैं कि मुझे बाद में सजा दिला लेना। मैं तो यही हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान के खिलाफ कावेरी पोद्दार के कान भरेगी दिशा की बुआ, अभिरा कैसे लेगी बदला?)
