Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला लेता है और अभिरा उसका इस फैसले में साथ देती है। दिशा और बुआ सा की घटिया चाल की वजह से अरमान और अभिरा घर छोड़ने का फैसला लेंगे। इस मौके पर दादी सा भी दोनों को रोक नहीं पाएगी। वो भी दिशा की चाल में बुरी तरह फंस जाएगी। इतना ही नहीं, विद्या और माधव को इस चीज की भनक भी नहीं लगती। अब अभिरा अरमान को संभालने की कोशिश करेगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा?
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अपना सामान लेकर घर से बाहर निकलते हैं। दोनों हाथ पकड़ते हैं और परिवार को फाड़ी हुई फोटो साइड रख देते हैं। उसके बाद दोनों घर से बाहर आते हैं। इस मौकर पर अभिरा पीछे मुड़कर देखती है और कावेरी पोद्दार दिशा की बुआ की बातें एक बार याद करती है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि दमयंती जी अब दादी सा के कान भरेगी। वह कावेरी पोद्दार के सामने कहेगी कि क्या वह बच्चे के प्यार में आकर पोता और बहू को फिर से घर में वापिस तो नहीं बुला लेंगी। ये सुनकर दादी सा कुछ बोल नहीं पाती, लेकिन वह फैसला लेती है कि वह अरमान और अभिरा को नहीं बुलाएगी।
दोनों अपनी बेटियों के साथ गैराज वाले घर में पहुंच जाते हैं। यहां की गंदगी देखकर अरमान सफाई में लग जाता है और मुक्ति मायरा उनका साथ देती है। इस मौके कर अरमान को मिट्टी से दिक्कत होती है
मायरा और मुक्ति अंदर कमरे में सोने जाएंगे, यहां पर दोनों मस्ती मजाक करेंगे। तभी मायरा को कुछ गलत होने का शक होगा। मायरा नोटिस करेगी कि अभिरा काफी टेंशन में है और उसके पापा अरमान काफी शांत है।
अब अभिरा अरमान को सरप्राइज देने का फैसला करेगी। वह एक ट्रक को खूबसूरत डेट में बदल देगी। वह ट्रक पर खूबसूरत सोने का बिस्तर लगा देगी और वहां पर मूवी की तैयारी भी कर लेगी। अरमान ये सब देखकर काफी खुश होगा, लेकिन हैवी दवाइयों के डोज से उसे लेटते ही नींद आ जाएगी।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान को सोता देख अभिरा एक सेकंड के लिए डर जाएगी और उसकी हार्ट बीट चैक करेगी। इसके बाद बाद वह एक वीडियो बनाएगी, जिसमें वह अपना डर और अरमान से जुड़ी हेल्थ के बारे में बात करेगी।
अगले दिन सुबह सुबह अभिरा घर के सफाई करेगी और मायरा उठते ही उसकी मदद के लिए कहेगी, लेकिन अभिरा अपनी दोनों बेटियों को पानी भरने के लिए कहेगी। इस मौके पर जैसे ही दोनों अरमान को याद करेंगे, तो अभिरा टेंशन में आकर मना कर देगी।