टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने के बाद Shehzada Dhami की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया TV शो

Shehzada Dhami Grabs New Tv Show After Termination From YRKKH: टीवी के मशहूर एक्टर शहजादा धामी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकाले जाने के बाद शहजादा धामी की किस्मत चमक उठी है। उन्हें एक नए शो में लीड का रोल मिला है।

Image

शहजादा धामी को मिला नया टीवी शो

Shehzada Dhami Grabs New Tv Show After Termination From YRKKH: टीवी के मशहूर एक्टर शहजादा धामी बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें बुरे बर्ताव के कारण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचानक निकाल दिया गया था। शहजादा धामी(Shehzada Dhami) के साथ-साथ एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे को भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन इन सबसे इतर शहजादा धामी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शहजादा धामी के हाथ एक नया टीवी शो लगा है, जिसमें वह लीड एक्टर का रोल अदा करते दिखाई देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से बाहर निकाले जाने के शहजादा धामी(Shehzada Dhami) की किस्मत का तारा फिर से चमक उठा है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजादा धामी को कलर्स टीवी का नया शो मिला है, जिसमें वह लीड एक्टर का रोल अदा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उस टीवी शो का नाम सामने नहीं आया है। साथ ही शहजादा धामी और उनकी टीम की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में ये बात भी केवल अटकलों तक ही सीमित है।

बता दें कि शहजादा धामी(Shehzada Dhami) को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर राजन शाही ने खुद टर्मिनेशन लेटर पकड़ाया था। मेकर्स का कहना था कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे सेट पर नखरे दिखाते थे, साथ ही क्रू मेंबर्स के साथ भी बुरा बर्ताव करते थे। मामले को लेकर मीडिया ने शहजादा धामी से भी सवाल-जवाब करने की कोशिश की। हालांकि शहजादा धामी ने इसपर चुप्पी साधते हुए कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article