टीवी मसाला

Muawar Faruqui पर गिरी कानून की गाज, आधीरात को मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए BB17 विजेता

Mumbai Police Detained Munawar Faruqui From Hookah Bar: 'बिग बॉस 17' फेम मुनव्वर फारूकी पर हाल ही में कानून की गाज गिरी है। उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा आधीरात को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार पर रेड मारी थी, जहां मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे।

Image

मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए मुनव्वर फारूकी

Mumbai Police Detained Munawar Faruqui From Hookah Bar: 'बिग बॉस 17' फेम मुनव्वर फारूकी बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में वह कानूनी पचड़ों में फंस गए। दरअसल, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को मुंबई पुलिस द्वारा आधीरात को हिरासत में लिया गया था। उन्हें बोरा बाजार में मौजूद हुक्का बार से पकड़ा गया था, जहां मुंबई पुलिस ने रेड मारी थी। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ सात और लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। मुनव्वर फारूकी से जुड़ी इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस को हुक्का बार में बैन किये गए तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। ऐसे में मुंबई पुलिस ने वहां पर रेड मारी। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन से जाने दिया। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और हिरासत में लिये गए सभी लोगों के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस रेड के दौरान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) हुक्का बार में ही मौजूद थे। ऐसे में पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उनका मेडिकल भी कराया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। पुलिस ने इस मामले के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि बोरा बाजार में मौजूद साबलान हुक्का बार को लेकर जानकारी मिली थी कि यहां हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल हो रहा है। अगर ये बात सच साबित होती है तो उनके खिलाफ COTPA के तहत मामला दर्ज होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article