Shehnaaz Gill Feels Paranormal Activity In Miami: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शहनाज गिल इन दिनों अमेरिका के मियामी में मौजूद हैं। वह वहां अपने भाई शहबाज गिल और कजन के साथ गई थीं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) मियामी में रहते हुए लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। वहीं यू-ट्यूब पर व्लॉग शेयर कर शहनाज गिल ने अपनी अमेरिका ट्रिप का अनुभव भी साझा किया। लेकिन मियामी में ही शहनाज गिल को पैरानॉर्मल एक्टिविटी का एहसास हुआ। इस बात का खुलासा खुद शहनाज गिल और उनकी कजन ने किया है।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) यू-ट्यूब व्लॉग में अपनी कजन और भाई शहनाज गिल के साथ वॉक करती नजर आईं। इस दौरान शहनाज ने अपनी कजन से पिछली रात के बारे में पूछा कि क्या हुआ था। उनकी कजन ने कहा, "रूम में भूत है।" इसपर शहनाज गिल ने आगे बताया, "दोस्तों हमने कुछ अनुभव किया था। हमारे कमरे में कुछ नेगेटिव एनर्जी थी। ये आपको अच्छे से बताएगी और ये भी बताएंगे कि बाद में शहबाज ने क्या किया।" शहनाज गिल की कजन ने बताया कि वे लोग शाम के वक्त कमरे में सो रहे थे, लेकिन अचानक ही अजीब सी आवाज सुनकर सारे चौंककर उठ गए।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने यू-ट्यूब व्लॉग में साझा किया कि इस बात से उनके भाई शहबाज गिल इस कदर डर गए कि उन्होंने बगैर किसी के वहां कदम रखने से मना कर दिया। वहीं शहबाज गिल ने जवाब दिया, "अगर मैं खुद ही सुरक्षित नहीं रहूंगा तो तुम लोगों को कैसे बचाऊंगा।" बता दें कि शहनाज गिल से पहले रणवीर सिंह, बिपाशा बसु और अलाया एफ जैसे कई सितारे भी इस तरह की चीजों का सामना कर चुके हैं।
