टीवी मसाला

Shehnaaz Gill पर दही हांडी के बीच चढ़ा मराठी खुमार, 'जिंगाट' गाने पर किया स्टेज तोड़ डांस

Shehnaaz Gill Dance Adorably In Dahi Haandi Video Viral: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह 'दही हांडी' के दौरान जबरदस्त अंदाज में 'जिंगाट' गाने पर डांस करती नजर आईं। शहनाज गिल का वीडियो देख लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Image

शहनाज गिल ने दही हांडी में किया धाकड़ डांस

Shehnaaz Gill Dance Adorably In Dahi Haandi Video Viral: 'बिग बॉस 13' से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली शहनाज गिल अक्सर चर्चा में रहती हैं। शहनाज गिल ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस 13' से शहनाज गिल की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था और आज भी शहनाज गिल के नाम के चर्चे रहते हैं। हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज गिल दही हांडी के दौरान धाकड़ अंदाज में डांस करती नजर आईं। शहनाज गिल का ये वीडियो देख फैंस भी थिरकने को मजबूर हो गए।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रेड सूट पहनकर दही हांडी का हिस्सा बनीं। वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ ने समारोह के दौरान 'धड़क' मूवी के गाने 'जिंगाट' पर धाकड़ अंदाज में डांस भी किया। डांस में शहनाज गिल ने जमकर ठुमके लगाए और उनकी एनर्जी तारीफ के लायक रही। 'जिंगाट' पर नाचते वक्त शहनाज गिल के चेहरे पर भी अलग ही खुशी नजर आई। 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट के इस वीडियो पर अभी तक 59 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रेड में ब्यूटी। शहनाज गिल इस वीडियो में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें 'डांसिंग क्वीन' का टैग दिया। बता दें कि शहनाज गिल कुछ दिनों पहले अमेरिका गए थे, जिससे जुड़ा व्लॉग भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article