शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शहनाज और राघव रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। सलमान खान (Salman Khan) ने किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों के रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया था। इसके बाद से ही खबरें है कि दोनों एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है।
सोशल मीडिया पर फैंस Ragnaaz ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का दावा है कि दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि इस बात का कोई प्रूफ नहीं है। इस बीच दोनों का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शहनाज और राघव साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे तो लग रहा है दोनों दोस्त से ज्यादा है। दूसरे यूजर ने लिखा, प्यार छुपाए नहीं छुपता। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों की केमिस्ट्री शानदार है।
वायरल हुआ शहनाज -राघव का वीडियो
इससे पहले भी शहनाज और राघव के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस ने डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया था। शहनाज ने कहा था कि हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है। दरअसल सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर कहा था कि सेट पर दो लोगों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। मुझे लगता है किसी एक को पहला स्टेप ले लेना चाहिए। इसके बाद सलमान शहनाज और फिर पलक का नाम लेते हैं। सुपरस्टार के हिंट के बाद से ही शहनाज और राघव के रिलेशनशिप की खबर चल रही हैं।
शहनाज गिल किसी का भाई किसी की जान से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। फैंस शहनाज गिल के डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है।
