Anuj Sachdeva Attacked: टीवी एक्टर अनुज सचदेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि उनपर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अनुज ने बीती रात हुए हादसे की झलक दिखाई। साफ देखा गया कि कैसे एक आदमी गुस्से में उन्हे पीट रहा है। अनुज का ये वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है और फैंस को उनकी चिंता सता रही है। एक्टर द्वारा शेयर की गई वीडियो में पूरा वाकया देखने को मिला जिसने सभी को हिलाकर कर रख दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरी कहानी, आखिर अनुज पर ऐसा हमला क्यों हुआ?
अनुज सचदेवा (Anuj Sachdeva) ने वीडियो शेयर कर पूरे हमले की जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं यह सबूत इसलिए पोस्ट कर रहा हूँ ताकि यह आदमी मुझे या मेरी प्रॉपर्टी को कोई नुकसान न पहुँचाए। उसने सोसाइटी पार्किंग में गलत जगह पर अपनी कार खड़ी की थी। इस बारे में सोसाइटी ग्रुप में बताने पर मेरे कुत्ते और मुझ पर रॉड से हमला करने की कोशिश की। हारमनी मॉल रेजिडेंसी। गोरेगांव वेस्ट। यह आदमी A विंग फ्लैट 602 का है। कृपया इसे उन लोगों के साथ शेयर करें जो कार्रवाई कर सकते हैं। मेरे सिर से खून बह रहा है।' वीडियो में सुनाई दिया कि हमला करने वाला आदमी कह रहा है, 'कुत्ते से कटवाएगा।' इस दौरान खूब गाली-गलौच भी सुनाई दे रही है। अनुज आदमी से अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखाई दिए। हालांकि आदमी ने सड़क पर पड़ी लकड़ी उठाकर अनुज सचदेवा के सिर और शरीर पर बहुत जोर से मारा जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। वहीं सोसाइटी के सिक्युरिटी गार्ड शख्स को पकड़ते हुए नजर आए।
अनुज शर्मा के फैंस और चाहने वाले उन्हे कानूनी कारवाई करने की सलाह देते हुए नजर आए। लगातार फैंस उनके ठीक होने की दुआ करते हुए दिखाई दिए। अनुज सचदेवा की वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इत्ती सी खुशी, नच बलिए, वो तो है अलबेला जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। टीवी के साथ-साथ अनुज उन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वेब सीरीज से धमाल मचा रहे हैं।
