टीवी मसाला

Sheezan khan से नहीं, मरने से 15 मिनट पहले इस लड़के से बात कर रही थीं Tunisha Sharma, वकील ने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 08:19 AM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक बड़ा खुलासा हो गया है। शीजान खान के वकील ने कल पालघर कोर्ट में दावा किया है कि तुनिषा शर्मा एक अली नाम के शख्स को डेट कर रही थीं। आत्महत्या करने से 15 मिनट पहले उन्होंने उससे वीडिया कॉल पर बात की थी।

Image

Tunisha Sharma and Sheezan Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस में हुआ बड़ा खुलासा।
  • शीजान खान के वकील ने कोर्ट में बड़ा दावा किया है।
  • आत्महत्या से 15 मिनट पहले तुनिषा ने अली नाम के शख्स से बात की।

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनीषा शर्मा आत्महत्या केस में अब एक और बड़ा खुलासा हो गया है। बीते दिन शीजान खान (Sheezan Khan) के परिवार ने उनकी जमानत के लिए कोर्ट मैं अर्जी पेश की थी, हालांकि शीजान खान और उसके परिवार को निराशा ही हाथ लगी है। कोर्ट ने शीजान खान की न्यायिक हिरासत को 11 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। इस बीच तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक और शख्स की एंट्री हो गयी है। शीजान खान के परिवार ने बीते दिन कोर्ट में खुलासा किया है कि आत्महत्या से 15 मिनट पहले तुनीषा अपने टिंडर डेट अली से बात कर रही थीं। शीजान खान के वकील ने दावा किया है कि शीजान खान के साथ ब्रेकअप के बाद तुनिषा किसी और शख्स को डेट कर रही थीं, जो कि यह अली ही है।

अली नाम के शख्स को डेट कर रही थीं तुनिषा

शीजान खान के वकील ने पालघर कोर्ट में कहा, ‘तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान निर्दोष हैं। 21 दिसंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक तुनीषा शर्मा अपने टिंडर डेट अली के साथ ही थी। वहीं 24 दिसंबर को आत्महत्या करने से पहले भी तुनीषा ने पूरे 15 मिनट तक अली से वीडियो कॉल पर बात की थी’। इसके साथ ही वकील ने दावा किया था कि तुनिषा उसी अली के साथ रिलेशन में थीं।

तुनीषा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले तुनीषा की माँ ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, ‘'मेरी बेटी की मौत एक आत्महत्या के साथ ही मर्डर भी हो सकती हैं, मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि शीजान उसे जिस अस्पताल में ले गया वह काफी दूर था, सेट से 5 मिनट की दूरी पर ही एक अस्पताल था। अगर तुनिषा को नजदीकी अस्पताल में ले जाया होता तो शायद आज वो जिंदा होती। क्योंकि सेट पर उसकी सांसे चल रही थीं वह जिंदा थी’।

बता दें कि शीजान खान के परिवार ने भी तुनीषा की माँ और उनके अंकल पर कई गंभीर आरोप लगाए है। शीजान के परिवार ने कहा की तुनीषा की माँ उसकी जिंदगी को कंट्रोल करना चाहती थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article