Tunisha Sharma birthday: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) हमारे बीच नहीं हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने को स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। तुनिषा की आत्महत्या की खबर ने एक्ट्रेस के परिवार के साथ ही शीजान खान के परिवार का भी दिल टूट गया है। इस बीच तुनिषा का परिवार लगातार शीजान खान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शीजान खान के परिवार ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी बात रखी है। इस बीच कल बुधवार 4 जनवरी 2023 को तुनिषा का 21वां जन्मदिन था, इस मौके पर उनके परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को याद किया। शीजान खान की मां ने भी तुनिषा के जन्मदिन को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जिस पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है।
‘आज तुझे गए 12 दिन हो गए हैं’
शीजान खान की मां ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और तुनिषा के साथ एक वॉट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शीजान खान की मां ने लिखा, ‘बेटा आज तुझे गए हुए 12 दिन हो गए हैं। अब सब्र नहीं हो रहा है, तू, तेरी खुशबू और तेरी यादें इस घर में हर तरफ फैली हुई हैं। आज के दिन का हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज के दिन हम तुझे वैसा ही सर्प्राइज देना चाहते थे, जैसा कि तुझे उस जन्मदिन पर मिला था जो तूने अपने पापा के साथ मनाया था। उस जन्मदिन को तू मिस करती थी..।’
शीजान की मां को बार बार सॉरी बोल रही थीं तुनिषा
शीजान की मां ने आगे लिखा, ‘उस दिन जाने से पहले तूने बार-बार मुझे सॉरी क्यों बोला अब मुझे समझ आया है। और हां मैं तेरी अम्मा और तेरे अपने सब साथ में ही हैं। मुझे सुकून इस बात का है कि जितने भी समय तू हमारे साथ रही हम तुझे वो सभी खुशी दे सके जो तू सच में डिजर्व करती है। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, 4-1-2023।
तुनिषा और शीजान की मां की वॉट्सअप चैप
इस पोस्ट के साथ ही शीजान की मां ने तुनिषा के साथ एक वॉट्सअप चैट भी शेयर की है, जिसमें तुनिषा ने शीजान की मां को लिखा, ‘जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा, मुझे पता है आप मेरे साथ हमेशा खड़े रहोगे। फिक्र ना करें सब ठीक होगा मैं यहीं हूं आपके पास’
