टीवी मसाला

Tunisha Sharma के मामा संजीव कौशल ने Sheezan Khan के परिवार को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले 'मैं उसे अपनी बेटी की...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2023, 03:01 PM IST

Tunisha Sharma Uncle Sanjeev Kaushal: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के आत्महत्या मामले में शीजान खान का परिवार और तुनिषा शर्मा का परिवार एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है। इस बीच तुनिषा के अंकल संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) पर भी शीजान के परिवार ने कई आरोप लगाए है। अब उन्होंने बयान जारी किया है।

Image

Tunisha Sharma and Sheezan Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा के अंकल संजीव कौशल पर लगे गंभीर आरोप।
  • शीजान खान के परिवार ने किए कई बड़े खुलासे।
  • संजीव कौशल ने आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Tunisha Sharma Uncle Sanjeev Kaushal: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को अपने को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली। जिसके बाद शीजान खान की मुश्किले काफी बढ़ गई हैं। तुनिषा के परिवार ने शीजान खान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अब शीजान खान का परिवार और तुनिषा शर्मा का परिवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच तुनिषा के अंकल संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) पर भी शीजान के परिवार ने कई आरोप लगाए है। संजीव को तुनिषा का सौतेला पिता तक करार दिया है। शीजान खान के परिवार ने खुलासा किया कि संजीव और तुनिषा की मां एक्ट्रेस की जिंदगी को कंट्रोल करना चाहती थीं। इस सभी आरोपों पर रिएक्ट करते हुए संजीव कौशन ने अपना बयान जारी किया है।

'वो मेरी बेटी की तरह थी'

संजीव कौशन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'तुनिषा शर्मा के जाने के बाद बीते दिन उसके मामा तुनिषा की अस्थियां बहाकर आए हैं। तुनिषा की गाड़ी और पेट घर पर आ गए हैं। कई लोग घर पर मिलने आ रहे हैं। तुनिषा की मां की तबियत सही नहीं हैं, मैं खुद डायबटीज का मरीज हूं। हम कई सारी चीजों से घिरे हुए हैं। इसलिए हम किसी भी आरोप पर फिलहाल ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनसे भी ज्यादा जरूरी चीजें करने के लिए हैं। मुझे तुनिषा का सौतेला पिता बताया जा रहा है। लेकिन सच तो यह है कि वह बिलकुल मेरी बेटी की तरह थी। मैं तो चाहता हूं कि भगवान तुनिषा जैसी बेटी सब को दे। वो इतनी प्यारी थी कि सभी का मन मोह लेती थी।'

'हम सभी आरोपों के जवाब देंगे'

संजीव कौशल ने आगे कहा, 'हम इस बात को जरूर बताना चाहते हैं, जो भी आरोप शीजान खान के परिवार द्वारा लगाए जा रहे हैं। हम तसल्ली से इन सभी आरोपों के जवाब देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्यवाही करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।'

बता दें शीजान खान के परिवार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि संजीव कौशल के नाम से ही तुनिषा पैनिक करने लगती थी। एक बार तुनिषा की मां के कहने पर संजीव कौशल ने उसका फोन भी तोड़ दिया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article