टीवी मसाला

शमिता शेट्टी को दोबारा हुआ प्यार? राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद कर रही हैं इस हैंडसम हंक को डेट

Shamita Shetty Boyfriend: एक्ट्रेस और रियलिटी शो 'बिग बॉस' फ़ेम शमिता शेट्टी की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शमिता को दोबारा प्यार हो गया है। राकेश बापट संग ब्रेकअप के बाद शमिता किसे डेट कर रही हैं? जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Shamita Shetty Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी अक्सर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। शमिता बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी हैं। इस बीच शमिता शेट्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि उन्हे एक बार फिर प्यार हो गया है। राकेश बापट संग ब्रेकअप के बाद शमिता अब इस हैंडसम हंक को डेट कर रही है जिसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की। दोनों ने अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि भी कर डाली 'आई लव यू' लिखकर।

47 वर्षीय एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने 2 फरवरी को दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं सोशल मीडिया पर शमिता के रुमर्ड बॉयफ्रेंड दीपेश शर्मा ने पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी और लिख डाला 'आई लव यू, माय शैमस्टर...'। इस पोस्ट से ये बात जनता के आगे साफ हो गई शमिता को दोबारा प्यार हो गया है। जैसा की आपको मालूम है शमिता दीपेश से पहले राकेश बापट (Raqesh Bapat) को डेट कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात शो 'बिग बॉस ओटीटी 1' के दौरान हुई थी। शो के दौरान दोनों को एक दूजे से प्यार हुआ और काफी लंबे समय तक साथ रहे। हालांकि आखिर में दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया।

राकेश और शमिता के ब्रेकअप से उनके चाहने वाले भी शॉक रह गए थे। बता दें की शमिता शेट्टी के करंट रुमर्ड बॉयफ्रेंड दीपेश शर्मा (Deepesh Sharma) पेशे से एक टेक्नो म्यूज़िक आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं, जो मुंबई के पॉपुलर नाइटलाइफ़ डेस्टिनेशन मिलग्रो और द कॉकटेल रूम के को-फ़ाउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। फैंस चाहते हैं की शमिता अब शादी कर लें, हालांकि इस दिन का इंतजार सभी को काफी है। शमिता की डेटिंग हिस्ट्री भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित टॉपिक में से एक है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article