टीवी मसाला

जिंदगी में प्यार को मौका दे रहे थे Shalin Bhanot, दूसरी शादी से पहले हुआ ब्रेकअप; अब बयां किया दर्द

Shalin Bhanot Reveals About Dating Someone: टीवी के पॉपुलर एक्टर शालीन भनोट ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि वह किसी को डेट कर रहे थे, लेकिन ब्रेकअप से उन्हें झटका लगा है।

Image

शालीन भनोट ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shalin Bhanot Reveals About Dating Someone: टीवी के पॉपुलर एक्टर शालीन भनोट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शालीन भनोट ने छोटे पर्दे पर कई हिट शोज तो दिये ही हैं, साथ ही वह 'बिग बॉस 16' में रहकर भी खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं। लेकिन हाल ही में शालीन भनोट अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। शालीन भनोट ने बताया कि वह किसी को डेट कर रहे थे। लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया, जिसने उनपर बहुत गहरा असर किया है। शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ के बारे में चर्चा की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्यार के उसूल भी बयां किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot और Bigg Boss के बीच हुई सबसे बुरी गरमागरमी, वकील से बातचीत करने तक पहुंचा मामला

    शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में प्यार को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा, "प्यार केवल किसी के साथ होने की खुशी नहीं है। प्यार आपका एक हिस्सा है, जो दूसरे इंसान की खुश-किस्मती चाहता है, भले ही चीजें योजना के हिसाब से न जाएं। जब आप गहराई से प्यार करते तो एक इंसान आपकी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। आपके भविष्य की प्लानिंग का, आपकी आदतों का और आपकी पहचान का हिस्सा बन जाता है। इसलिए दिल टूटने का दर्द बहुत होता है। ये ऐसा महसूस होता है, जैसे कोई एक टुकड़ा आपको छोड़कर चला गया।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: हिमांशी पराशर नहीं इस हसीना के हाथ लगेगा लीड रोल, ऑफर लेकर पहुंचे मेकर्स
    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      शालीन भनोट (Shalin Bhanot) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दिल का हाल बताते हुए कहा, "मैं हाल ही में किसी को डेट कर रहा था, लेकिन चीजें काम नहीं कर पाईं। इसने मुझपर बहुत असर किया। लेकिन प्यार तो बदल देने वाला होता है। भले ही रिश्ता खत्म हो जाए, लेकिन ये खुद के लिए पीछे एक पाठ छोड़ जाता है। देखभाल के लिए आपकी क्षमता, आपकी कमजोरी, आपकी जरूरत और आपकी ताकत।" शालीन भनोट यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्यार पर आगे कहा, "दर्द फिर भी कम हो जाता है, लेकिन प्यार करते हुए और प्यार होते हुए जो आप सीखते हैं वो रह जाता है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article