टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: हिमांशी पराशर नहीं इस हसीना के हाथ लगेगा लीड रोल, ऑफर लेकर पहुंचे मेकर्स

Seher Hone Ko Hai, Makers Approached This Actress: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में एक और एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।

Image

इस टीवी हसीना को मेकर्स ने किया अप्रोच (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Seher Hone Ko Hai, Makers Approached This Actress: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai)से जहां ऋषिता कोठारी का पत्ता कटने वाला है तो वहीं दूसरी ओर मेकर्स उन्हें रिप्लेस करने के लिए एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस का नाम 'सहर होने को है' के लिए सामने आ चुका है, जिसमें भाविका शर्मा से लेकर आशी सिंह और हिमांशी पराशर तक का नाम शामिल है। वहीं अब एक और एक्ट्रेस का नाम सीरियल के लिए सामने आया है जो पहले भी लोगों का दिल जीत चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: तलाक के 5 महीनों बाद Mahhi Vij ने तोड़ी Jay Bhanushali संग रिश्ते पर चुप्पी, सरेआम बोलीं- वो आज भी मेरा....

'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) को लेकर बताया जा रहा था कि मेकर्स हिमांशी पराशर को लीड रोल के लिए फाइनल कर चुकी हैं। लेकिन अब एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है, जो कि येशा रुघानी (Yesha Rughani) हैं। येशा रुघानी इससे पहले भी मुस्लिम लड़की का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इस मामले पर 'सहर होने को है' से जुड़े सूत्रों ने कहा, "येशा रुघानी, जिनका आखिरी शो 'रब से है दुआ था' जो कि मुस्लिम बैकग्राउंड पर सेट था और उन्हें सेटअप का अनुभव भी है तो उन्हें सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: येशा रूघानी ने शो 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर संग कर ली सगाई, तस्वीर शेयर कर दिया फैंस को सप्राइज़

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस येशा रुघानी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस येशा रुघानी

बता दें कि 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) को लेकर ये भी खबर आई थी कि सीरियल में ऋषिता कोठारी के रोल को कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, क्योंकि मेकर्स अभी तक रोल के हिसाब से एक्ट्रेस को नहीं ढूंढ पाए हैं। वहीं दूसरी ओर जल्द ही सीरियल में लीप भी आने वाला है, जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article